राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुझे बुलाया, पीएम मोदी से मिलने को कहा फिर इस्तीफ़ा दिया: कलराज मिश्र

नरेन्द्र मोदी मंत्रिमंडल में कल होने वाले फेरबदल से उत्तर प्रदेश के एक बड़े नेता कलराज मिश्र ने मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। कलराम मिश्र मोदी सरकार में लघु एवं सूक्ष्म मंत्रालय संभाल रहे थे। इसके साथ ही मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देने वाले मंत्रियों की संख्या 6 हो गई है। कलराज मिश्र ने शनिवार को मीडिया से कहा, ‘ राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुझे बुलाया और मुझे पीएम नरेन्द्र मोदी से मिलने को कहा।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुझे बुलाया, PM मोदी से मिलने को कहा

कलराज मिश्र ने कहा कि पीएम से मिलकर उन्होंने अपना इस्तीफा टाइप किया और उन्हें कल ही सौंप दिया। कलराज मिश्र उम्र के हिसाब से मोदी कैबिनेट के वरिष्ठतम मंत्रियों में से थे। 76 साल के कलराज मिश्र उत्तर प्रदेश के देवरिया से बीजेपी सांसद हैं और राज्य के बड़े ब्राह्मण नेता माने जाते हैं। कलराज मिश्र ने अपने इस्तीफे की वजहों का खुलासा करते हुए बताया कि वे बढ़ती उम्र की वजह से सक्रिय नहीं रह पा रहे हैं इसलिए इस्तीफा दे रहे हैं।

अभी अभी: अमित शाह बोल गये 2019 का मास्टर प्लान, सुनकर विपक्ष के उड़ गये होश

बता दें कि कैबिनेट में प्रस्तावित फेरबदल से पहले अबतक राजीव प्रताप रूडी, फग्गन सिंह कुलस्ते, संजीव कुमार बलियान, महेन्द्र नाथ पांडे, बंडारु दत्तात्रेय, और कलराज मिश्र इस्तीफा दे चुके हैं। खबरें हैं कि जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने भी अपना त्याग पत्र देने की पेशकश की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों के नाम पर आखिरी मुहर लगाएंगे। अमित शाह आज मथुरा से दिल्ली पहुंचे चुके हैं। बता दें कि 2019 के आम चुनाव के पहले ये कैबिनेट का आखिरी विस्तार माना जा रहा है। पीएम मोदी के पास अपनी नीतियों के कार्यान्वयन के लिए अब लगभग 20 महीने का वक्त ही बचा है।

Back to top button