हत्या के आरोपी को भीड़ ने उसी के हथियार से मार डाला

सीवान. बिहार के सीवान जिले में राजद नेता मिन्हाज की हत्या के आरोपी राजा खान को भीड़ ने उसी के हथियार से गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद से सीवान में तनाव का माहौल है। भारी संख्या पुलिस बल तैनात है। 
हत्या के आरोपी को भीड़ ने उसी के हथियार से मार डाला

राजा की पहले पुलिस से हुई थी मुठभेड़…

– घटना के बारे में बताया जा रहा है कि शनिवार की रात राजा को पकड़ने के लिए पुलिस ने छापेमारी की थी। राजा अपने साथियों के साथ घर पर मौजूद था। 
– पुलिस की आने की खबर मिलते ही राजा साथियों के साथ भागते हुए पुलिस पर फायरिंग करने लगा। 
– पुलिस के डर से राजा एक घर में छुप गया और वही से पुलिस पर फायरिंग करने लगा।
– इस दौरान ग्रामीणों ने राजा को पकड़ लिया और पिटाई करने लगे।
– बताया जा रहा है कि राजा के हथियार से ही ग्रामीणों ने गोली मार हत्या कर दी।
Back to top button