मुंबई में मूसलाधार बारिश, जानें यूपी-बिहार-दिल्ली का हाल…

मानसून अब पूरे भारत को कवर कर चुका है जिसके प्रभाव में देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। बारिश से देशभर में मौसम सुहाना हो गया है। हालांकि, कई राज्यों में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं तो कहीं-कहीं बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज अधिक बारिश होने की संभावना हैं। वहीं, 18 से 20 जुलाई के दौरान इन क्षेत्रों में भारी से बहुत अधिक बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि आज उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों को छोड़कर उत्तर भारत में शुक्रवार को मौसम शुष्क बना रहेगा। मानसून की बारिश आज बिहार, यूपी, दिल्ली, झारखंड समेत पूरे भारत में न के बराबर देखने को मिलेगी। हालांकि कुछ स्थानों पर हल्कि बारिश से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। लेकिन 18,19 और 20 जुलाई को बिहार, उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान व गुजरात में भारी बारिश का दौर शुरू हो जायेगा। मुंबई में बीतें दिनो से लगातार चल रही जोरदार बारिश से सड़कों पर पानी भर गया है। दिल्ली में रविवार को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इतना ही नहीं तेज हवाओं को देखते हुए राजधानी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग का अनुमान है कि 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली हवाओं के साथ दिल्ली के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। दिल्ली के लोगों के लिए मानसूनी मौसम अब पूरी तरह से शुरू हो चुका है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों के बीच हल्की बरसात होगी।

यूपी में अगले 6 दिनों तक जोरदार बारिश का अनुमान

 मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में अच्छी बारिश दे चुका मानसून अब 72 घंटे बाद वेस्ट यूपी सहित पूरे उत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना है। 18 जुलाई से शुरू होने वाला बारिश का यह सिलसिला छह दिनों तक चलने का अनुमान है। इस अवधि में मानसून की सक्रियता पीक पर रहने की उम्मीद है। स्काईमेट वेदर के अनुसार, 17-18 जुलाई से पूरे उत्तर भारत में मानसून व्यापक रूप से ना केवल सक्रिय रहेगा बल्कि अच्छी बारिश भी देगा। एजेंसी ने पांच से छह दिनों तक पूरे क्षेत्र में अच्छी से भारी बारिश तक का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने भी 18 जुलाई से पश्चिमी यूपी सहित उत्तर भारत में व्यापक बारिश की भविष्यवाणी की है।

मौसम विभाग ने 16 जुलाई को राज्य के अलग-अलग स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

राजस्थान, हरियाणा, पंजाब का मौसम

17 से 19 जुलाई के बीच राजस्थान के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में कई जगहों पर हल्की से भारी बारिश भी दर्ज की गई। राजस्थान के पूर्वी इलाकों में अगले कुछ दिनों में बारिश होने की संभावना है। हरियाणा, पंजाब, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और दक्षिण उत्तर प्रदेश में व्यापक वर्षा और अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है।

Back to top button