मुलायम के बाद उनकी बहू ने शिवपाल को किया समर्थन, कहा- सेकुलर मोर्चा को आगे बढ़ाएं

समाजवादी सेकुलर मोर्चा के मंच पर मुलायम सिंह यादव के आने के बाद उनकी छोटी बहू अपर्णा यादव ने भी चाचा शिवपाल यादव का समर्थन किया है। उन्होंने लोगों से सेकुलर मोर्चा को मजबूत करने की अपील की।
उन्होंने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज किसान और जवान सभी परेशान हैं। जब भारत के बेटे ऐसे ही परेशान हैं तो बेहतर है कि उन्हें एक लाइन में खड़ाकर गोली ही न मार दें।
वहीं, शिवपाल यादव ने कहा कि सेकुलर मोर्चा को मजबूत करने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। हमें किसान, नौजवान, मुसलमान और मेहनत करने वालों के लिए लड़ना है और परिवर्तन लाना है। लोगों का बहुत सारी पार्टियों व सरकारों से विश्वास उठा है। हम परिवर्तन के लिए लड़ेंगे और इसके लिए ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा हम 2019 में ही परिवर्तन ला सकते हैं।
आपको बता दें कि मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव ने सपा के टिकट पर कैंट सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था। उनकी पहचान एक समाज सेविका के रूप में है।





