Omg: धोनी ने भूत बनकर किया ऐसा गन्दा काम की उड़ सबके होश, किया बेहद अजीब कांड

‘कैप्टन कूल’ नाम से मशहूर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह आज 37 साल के हो गए। उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ बेहद खास किस्से बताने जा रहे हैं।

दरअसल, धोनी क्रिकेट के मैदान पर जितने संजीदे दिखते हैं उतने वो वास्तविक जीवन में नहीं हैं। अपने दोस्तों के साथ वह जमकर हंसी-मजाक करते हैं। कई बार तो उन्होंने कुछ खतरनाक अंदाज में मजाक कर प्रशंसकों को चौंका दिया था।

7 जुलाई 1981 को धोनी का बर्थडे होता है। यह सभी को मालूम है कि वह टीम इंडिया में आने से पहले भारतीय रेलवे में बतौर टीटीई कार्यरत थे। बेहद आम परिवार से ताल्लुक रखने वाले धोनी ने 2001 से 2003 तक रेलवे में टीटीई की नौकरी भी की। इसके ठीक 2 साल बाद ही वह टीम इंडिया में शामिल हुए।

टीटीई की नौकरी के कारण धोनी को सरकारी क्वार्टर मिला हुआ था और वह वहीं अपने परिवार के साथ रहते थे। एक दिन उन्होंने अपने कुछ दोस्तों के साथ गार्ड को डराने का प्लान बनाया।

धोनी ने दोस्तों के साथ एक डरावनी योजना बनाई। उन लोगों ने सफेद रंग की चादरों का इंतजाम किया और कॉलोनी के पास जाकर उसे ओढ़ लिया और फिर देर रात गार्ड को खूब डराते रहे।

इंग्लैंड में धोनी ने कुछ इस तरह सेलीब्रेट किया अपना 37वां जन्मदिन….

रातभर डरे रहने के बाद जब गार्ड को धोनी और उनके दोस्तों की हरकत के बारे में मालूम हुआ तो गार्ड ने यह बात पूरे शहर में फैला दी और अगले दिन यह खबर बड़ी ब्रेकिंग न्यूज बन गई।

बता दें कि मूल रुप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाले महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट में करियर आसान नहीं था। वह तो बचपन से ही फुटबॉल और बैडमिंटन खेला करते थे और उनका सपना फुटबॉल में गोलकीपर बनना था लेकिन बाद में उन्होंने क्रिकेट में आने का फैसला लिया और फिर महान कप्तान साबित हुए और अपनी कप्तानी में देश को 2007 में टी-20 विश्व कप, 2011 में वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियन ट्रॉफी का खिताब दिलाया।

Back to top button