MS धोनी ने घरेलू क्रिकेट के लिए कही बड़ी बात, गावस्कर को दिया इशारों में जवाब

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने कहा कि लोगों को व्यक्तिगत पसंद की आलोचना करने से बचना चाहिए। उन्होंने यह बात इस संबंध में कही क्योंकि कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों ने इस साल रणजी ट्रॉफी नहीं खेलने का फैसला किया है। युजवेंद्र चहल और शिखर धवन ने इस साल रणजी ट्रॉफी नहीं खेलने का फैसला किया जबकि टीम इंडिया के लिए सिर्फ एक प्रारूप खेलने वाले अंबाती रायुडू ने प्रथम-श्रेणी क्रिकेट से संन्यास लिया।MS धोनी ने घरेलू क्रिकेट के लिए कही बड़ी बात, गावस्कर को दिया इशारों में जवाब

धोनी ने 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने व्यक्तिगत पसंद ही आलोचना से बचने की बात बोलकर इशारों-इशारों में सुनील गावस्कर को जवाब दिया। गावस्कर ने हाल ही में कहा था कि धोनी को मैच फिट रहने के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलनी चाहिए। धोनी ने कहा, ‘खिलाड़ियों को सुरक्षित रखना जरूरी है। हमें घरेलू सर्किट थोड़ा कम चुनौतीपूर्ण बनाना चाहिए। इसके अलावा टी20 क्रिकेट और व्यक्तिगत पसंद की भी अधिक आलोचना नहीं की जानी चाहिए।’

माही ने इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेल रही टीम इंडिया के गेंदबाजों की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, हम जिस तरह से खेल रहे हैं उससे मैं काफी खुश हूं। तेज गेंदबाज टेस्ट क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। टेस्ट जीतन के लिए गेंदबाजों को 20 विकेट निकालने की जरूरत होती है और हमारे गेंदबाज ऐसा करने में सफल हो रहे हैं। इसका मतलब यह है कि हमारे पास हर टेस्ट जीतने का मौका है।

एक ओर जहां धोनी ने गेंदबाजों से चोट से दूर रखने पर जोर दिया तो टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने कहा कि अच्छे खिलाड़ियों का चयन ज्यादा जरूरी है। द्रविड़ ने कहा, ‘हमें द्विपक्षीय सीरीज को विश्वकप जैसा खेलना होगा। हमने हाल के वर्षों में वन-डे में अच्छा प्रदर्शन किया है। यह चीज गेंदबाजों को चोट से बचाना से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है।’ 

वहीं, अनिल कुंबले का मानना है कि भारतीय खिलाड़ियों को आराम देना बुरा विचार नहीं है। विशेषकर सात सप्ताह तक चलने वाले आईपीएल के दौरान। कुंबले ने कहा, ‘गेंदबाजों की ताजगी बनाए रखना जरूरी है। बल्लेबाजों को आईपीएल में बहुत ज्यादा अवसर मिलते हैं। आईपीएल के लिए कुछ शीर्ष खिलाड़ियों को आराम देना बेहतर विचार है, लेकिन फ्रेंचाइजी ऐसा नहीं करती।’

Back to top button