MS धोनी का ‘सिंगर’ अवतार देखकर सब हुए दंग

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बहुआयामी प्रतिभा के धनी हैं. वह मैदान पर बतौर क्रिकेटर जितनी सुर्खियां बटोरते हैं उतनी ही उनकी चर्चा मैदान के बाहर किए गए चीजों की वजह से भी होती है. हाल में ही दोस्तों के लिए रखे गए एक पार्टी में धोनी का सिंगर अंदाज सबको देखने को मिला था.

अब एक बार फिर धोनी का नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में धोनी 43 साल पुराना एक गीत गा रहे हैं.

धोनी के फैंस ने उन्हें नए अवतार में देखा. कभी भी सार्वजनिक स्थान पर गीत नहीं गाने वाले धोनी ने बकायदा एक 43 साल पुराना गीत गाया. उनके गीत का ये वीडियो वायरल हो गया. उनके कई फैन्स और उनके नाम पर चल रहे सोशल मीडिया पेज पर धोनी का यह वीडियो शेयर किया जा रहा है.

अमिताभ बच्चन धोनी के फेवरेट एक्टर हैं और उन्होंने उनकी 1976 में आई फिल्म ‘कभी-कभी’ का गीत ‘मैं पल दो पल का शायर हूं’ अपने दोस्त की पार्टी में क्या सुनाया, उन्हें तारीफ पर तारीफ मिलने लगी. यही नहीं, वहां मौजूद उनके दोस्त भी गीत के बोल गुनगुनाने लगे

Back to top button