MP: विधानसभा चुनाव प्रचार में अमित शाह-राहुल दोनों भरेंगे हुंकार

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह 11 बजे इंदौर पहुंच जायेंगे और इंदौर और उज्जैन संभाग के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। इसके अलावा पार्टी के कई और कार्यक्रम में भी वो मौजूद होंगे। इसके बाद शाह का एयरपोर्ट से सीधे राजबाड़ा जाने का कार्यक्रम है जहां वो भाजपा के तीन दिवसीय जनसंपर्क महाअभियान का शुभारंभ करेंगे। उसके बाद वे झाबुआ में जनजातीय सम्मेलन और जावरा में किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यात्रा का आखिरी पड़ाव उज्जैन में होगा जहां उज्जैन संभाग के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे।
उधर, राहुल गांधी आज सबसे पहले मुरैना में एकता परिषद के कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद राहुल 11:30 बजे के करीब ग्वालियर पहुंचेंगे जहां पार्टी के कई कार्यक्रम में वो शिरकत करेंगे। दोपहर बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जबलपुर पहुंचकर मां नर्मदा की पूजा-अर्चना कर रोड-शो भी करेंगे। इसके बाद शाम को वहां एक आमसभा का भी आयोजन होगा जिसे वो संबोधित करेंगे।





