MP समेत 5 राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान…

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज हो सकता है। जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग आज 3 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है जिसमें इन राज्यों में चुनाव तारीखों की घोषणा हो सकती है। इससे पहले यह प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 12.30 बजे होने वाली थी लेकिन इसका समय बदल दिया गया है।

हालांकि, इसे लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है लेकिन मीडिया रिपोर्टस् में कहा जा रहा है कि आयोग अलग-अलग चरणों में यह चुनाव करवा सकता है। आयोग द्वारा तारीखों की घोषणा के बाद ही राज्यों में आचार संहिता लागू हो जाएगी।

भारत- रूस के बीच हुए S-400 समझौते में रिलायंस का बड़ा हाथ…

बता दें कि मध्यप्रदेश में 231, छत्तीसगढ़ में 91 और राजस्थान में 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। फिलहाल इन तीनों राज्यों में भाजपा की सरकार है। वहीं आयोग मिजोरम में भी चुनाव तारीखों का ऐलान हो सकता है। हालांकि, फिलहाल तेलंगाना में चुनाव की तारीखों को लेकर कोई पुष्टि नहीं है।

Back to top button