MP में अमित शाह के इस सवाल का, राहुल गांधी के पास नहीं होगा जवाब…

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए निशाना साधा और कहा कि उन्हें यह भी नहीं पता कि आलू जमीन के नीचे होता है या फिर फैक्ट्री में होता है.

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार अपने अंतिम दौर में है और राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. बीजेपी और कांग्रेस के शीर्ष नेता राज्य में ताबड़तोड़ चुनावी रैली कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी चुनावी रैली कर रहे हैं. अमित शाह ने शिवपुरी जिले के नरवार में आयोजित चुनावी रैली में संबोधित करते हुए कहा कि इस बार सिर्फ सरकार नहीं बनानी है, मतगणना के दिन दुश्मनों के दिल की धड़कन रुक जाए, ऐसे प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनानी है.

पीएम को बोलने की तमीज नहीं: राहुल गांधी

उन्होंने आगे कहा कि हम नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी बनाकर चुनाव लड़ रहे हैं. हम राहुल बाबा से पूछना चाहते है कि आपका सेनापति कौन है. उन्होंने राज्य की बीजेपी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि शिवराज सरकार ने किसानों को शून्य प्रतिशत दर पर कर्ज देने का काम किया है.

अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल बाबा को ये मालूम नहीं है कि आलू जमीन के नीचे होता है या फैक्ट्री में होता है, ये कभी किसान का भला नहीं कर सकते.

Back to top button