MP में तेज बारिश का दौर जारी, बालाघाट में दो घंटे की तेज बारिश से सड़कों पर भर गया इतना पानी

मध्यप्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी है, सोमवार को बालाघाट में दो घंटे तक हुई तेज बारिश में जगह-जगह पानी भर गया। शहर के हनुमान चौक पर पानी भर गया गया। दीनदयाल पुरम में भी घरों में पानी भर गया है। सभी सड़कों पूरी तरह पानी में डूब गई हैं। बालाघाट के आस-पास के कुछ इलाकों में भी तेज बारिश हुई है।

अगले दो दिनों में तेज बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर छत्तीसगढ़ और उससे सटे पूर्वी मप्र पर स्थित चक्रवाती परिसंचरण अब मप्र के मध्य भागों में है जो दक्षिण-पश्चिम की तरफ झुकते हुए समुद्र तल से ऊपर फैला है। यह चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ सकता है। इसके प्रभाव के चलते बंगाल की खाड़ी में सोमवार से कम दबाव का क्षेत्र विकसित होगा। इसके कारण इंदौर, उज्जैन के अलावा झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, नीमच, मंदसौर, आगर, रतलाम, राजगढ़ और श्योपुर में 4 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है।

Back to top button