MP कीर्ति आजाद ने सुशील मोदी को दी खुली चुनौती…

भाजपा से निलंबित सांसद कीर्ति झा आजाद का एक वीडियो का वायरल हुआ है। इसमें उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को खरी खोटी सुनाई। चुनौती दी कि दरभंगा से उनके खिलाफ चुनाव लड़े। हम निर्दलीय लड़ेंगे, आए मेरे खिलाफ लड़े। एमएलसी के लिए खड़ा होता है और नेता बना फिरता है। सांसद ने दो -तीन अन्य नेताओं का नाम लेते हुए उनसे पूछने के लिए कहा। कहा -इ सब जो पीछे मिलकर गाली देते थे। अब मंत्री बन गए तो सबके मुंह पर ताला लग गया है।
मैं आईना हूं, चेहरा दिखाता हूं। धब्बे दिखाता हूं। सुशील मोदी को पसंद नहीं है तो कोना पकड़ ले। औकात होती तो दो-दो बार प्रयास करने के बावजूद मेरा टिकट नहीं कटवा देता। साथ ही सृजन घोटाले का तथाकथित आरोपित बताया। नए घोटाले में भी नाम जोड़ते कहा कि सीएजी की रिपोर्ट के अनुसार 2 लाख करोड़ रुपये का हिसाब नहीं दिया है। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई है। ये मिथिला विरोधी हैं। सबसे पहले ताराकांत झा को पार्टी से निकलवाया।
फिर 1999 में जब जगन्नाथ मिश्रा का टिकट यहां से फाइनल हो गया तो लगा उनका कद बहुत बड़ा है। कहीं मेरी राजनीति नहीं खत्म हो जाए। इसलिए जाकर उनका टिकट कटवाया। ये वो व्यक्ति है कि जब टिकट कट गया था तो स्व. कैलाशपति मिश्र पर एयरपोर्ट पर पथराव करा दिया था। भाजपा के खिलाफ स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में खड़ा हो गया था। सुशील मोदी की जाति का नाम लेते कहा कि वह मुझे क्या सिखाएगा।
आज बड़े कसीदे कस रहा है प्रधानमंत्री के। लेकिन, जब हम लोग नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बता रहे थे तो कह रहा था कि नीतीश कुमार से अच्छा कोई पीएम नहीं हो सकता। गौरतलब है कि मिथिला लोक उत्सव के उद्घाटन के लिए शनिवार को पहुंचे उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बिना नाम लिए कीर्ति आजाद पर प्रहार किया था।





