MP कांग्रेस के नेताओं के बीच जारी घमासान, स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा-यह परिवार का मामला है

मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेताओं के बीच चल रही बयानबाजी ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। अब सभी नेताओं ने अब चुप्पी साध ली है। स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने इस मामले में कहा कि यह परिवार का मामला है, उन्हें जहां अपनी बात कहना है वहां कहेंगे। बताया जा रहा है कि पार्टी आलाकमान के निर्देश के बाद अब सभी नेता इस मामले में कोई भी बयान देने से बच रहे हैं। उधर मंत्री उमर सिंघार भी अब कोई बयान नहीं तो नहीं दे रहे लेकिन ट्वीट कर शायरी में अपनी बात रख रहे हैं- ‘उसूलों पर जहां आंच आए टकराना जरूरी है, जो गर जिंदा हो तो फिर जिंदा आना जरूरी है’ सत्यमेव जयते।





