Motorola के हाई-एंड फीचर्स वाले नए ईयरबड्स लॉन्च

मोटोरोला ने भारत में अपने नए ईयरबड्स लॉन्च कर दिए हैं जिन्हें Moto Buds 2 Plus के नाम से पेश किया गया है।इन ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरबड्स में कई कमाल के फीचर्स भी देखने को मिल रहे हैं। कंपनी ने इन ईयरबड्स को सबसे पहले बार्सिलोना में MWC 2026 में Moto Buds 2 के साथ पेश किया था। इन ईयरबड्स में हाइब्रिड डुअल-ड्राइवर सेटअप मिल रहा है, जिसे ‘Sound by Bose’ के साथ ट्यून किया गया है।

इतना ही नहीं इन ईयरबड्स में LHDC कोडेक के साथ Hi-Res Audio सपोर्ट और 55dB तक का अडैप्टिव एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) भी मिल रहा है। इन ईयरबड्स में Bluetooth 6.0 कनेक्टिविटी, डुअल डिवाइस पेयरिंग और चार्जिंग केस के साथ कुल 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिल रही है। ऐसे में अगर आप भी इन ईयरबड्स को खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इनकी कीमत जान लें।

Moto Buds 2 Plus की भारत में कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात करें तो Moto Buds 2 Plus की कीमत 5,999 रुपये से शुरू होती है। इन्हें आप Pantone Cool White और Pantone Silhouette कलर में खरीद सकते हैं। Flipkart पर लाइव हुई माइक्रोसाइट से ये भी कन्फर्म हो गया है कि इसकी सेल देश में 8 मई को दोपहर 12 बजे (IST) से शुरू होगी।

Moto Buds 2 Plus के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Moto Buds 2 Plus में 11mm + 6mm का हाइब्रिड ऑडियो सेटअप मिल रहा है। साथ ही इन ईयरबड्स में डुअल डायनामिक ड्राइवर्स और Knowles बैलेंस्ड आर्मेचर्स का कॉम्बिनेशन मिल रहा है। बड्स को Sound by Bose के साथ ट्यून किया गया है। साथ ही इनमें आपको LHDC कोडेक के साथ Hi-Res Audio सपोर्ट भी मिलता है। बड्स में Spatial Audio फीचर भी मौजूद है।

नॉइज कंट्रोल के लिए ईयरबड्स में 55dB तक का अडैप्टिव ANC और कई तरह के ट्रांसपेरेंसी मोड्स भी मिल रहे हैं। बड्स में एनवायरनमेंटल नॉइज कैंसलेशन वाला 6 माइक्रोफोन का सिस्टम कॉल की क्वालिटी को शानदार बना सकता है। साथ ही बड्स में CrystalTalk AI, AI-बेस्ड वॉइस नॉइज रिडक्शन भी है।

कनेक्टिविटी फीचर्स

कनेक्टिविटी की बात करें तो बड्स में Bluetooth 6.0 है। साथ ही ये ईयरबड्स डुअल कनेक्शन को सपोर्ट करते हैं। Moto Buds एप के जरिए आप इन बड्स में Audio Share, कम लेटेंसी वाला Gaming Mode, Wear Detection और कस्टमाइजेबल टच कंट्रोल्स जैसे फीचर्स का भी मजा ले सकते हैं।

Moto Buds 2 Plus की बैटरी

बड्स एक बार चार्ज करने पर 8 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देते हैं और चार्जिंग केस के साथ तो आपको 40 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिल जाता है। कंपनी का कहना है कि इन बड्स को 10 मिनट चार्ज करने पर 2 घंटे तक यूज किया जा सकता है।

Back to top button