Motorola का नया फोल्डेबल 5G फोन लॉन्च

मोटोरोला ने भारत में अपना नया फोल्ड फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Motorola Razr Fold के नाम से पेश किया है। ये फोन ब्रांड का पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल डिवाइस है, जिसे सबसे पहले मार्च में Mobile World Congress के दौरान दुनिया भर में पेश किया गया था। अब आखिरकार कंपनी ने इस फोन को भारत में लॉन्च कर दिया है।
इस फोल्डेबल डिवाइस में 8.1-इंच का इंटरनल डिस्प्ले और 6.6-इंच की कवर डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही इस फोन को पावर देने के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 8 सीरीज का लेटेस्ट चिपसेट मिल रहा है। साथ ही इस फोन में 16GB तक RAM और 6,000mAh बैटरी भी मिल रही है। ऐसे में अगर आप भी इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इसकी कीमत जान लें।
Motorola Razr Fold की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो Motorola Razr Fold की कीमत बेस वेरिएंट के लिए 1,49,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें आपको 12GB RAM और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है। जबकि डिवाइस के 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 1,59,999 रुपये है। कंपनी ने इस फोन का एक FIFA World Cup 26 कलेक्शन भी पेश किया है, जिसकी कीमत 1,69,999 रुपये से शुरू होती है।
कंपनी फोन पर खास लॉन्च ऑफर भी दे रही है जहां आप 10,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट ले सकते हैं। साथ ही फोन पर आपको इसी कीमत का एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है।
फोन पर कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड के साथ 18 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI के ऑप्शन भी मिल रहा है। डिवाइस Pantone Blackened Blue और Pantone Lily White कलर ऑप्शंस में आता है जिसे आप Flipkart और देश भर के चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।
Motorola Razr Fold के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस हैंडसेट में आपको 6.6-इंच का LTPO pOLED कवर डिस्प्ले मिल रहा है। ये डिस्प्ले 165Hz तक का रिफ्रेश रेट ऑफर कर रही है। साथ ही इसमें 6,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। डिवाइस में 8.1-इंच का इनर LTPO pOLED डिस्प्ले मिल रहा है। इसका रिज़ॉल्यूशन 2K और रिफ्रेश रेट 120Hz तक जाता है।
डिस्प्ले 6,200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और Ultra Thin Glass (UTG) प्रोटेक्शन ऑफर कर रही है। फोन में Android 16 पर बेस्ड My UX मिल रहा है। इसमें 7 Android OS अपग्रेड और 7 साल तक के सिक्योरिटी अपडेट मिल रहे हैं।
फोल्डेबल डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 चिपसेट मिल रहा है। इसके साथ Adreno A829 GPU, 16GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिल रही है जो इसे काफी पावरफुल फोन बना देती है।
Motorola Razr Fold के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए Razr Fold में ट्रिपल रियर कैमरा मिल रहा है। साथ ही इस फोन में 1/1.28-इंच Sony LYTIA प्राइमरी सेंसर वाला 50-मेगापिक्सल कैमरा मिल रहा है। डिवाइस 3x ऑप्टिकल जूम वाला 50-मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस भी ऑफर कर रहा है।
डिवाइस के कवर स्क्रीन पर 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और इनर डिस्प्ले पर 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। फोन के रियर कैमरे 30fps पर 8K तक और 60fps पर 4K तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ आते हैं। इसके अलावा फोन में 6,000mAh बैटरी, 80W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।





