मगरमच्छों के बीच मॉर्निंग वॉक! हरकत देख हैरान हुए लोग

सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक करना बहुत अच्छी आदत है. पर मॉर्निंग वॉक के समय ऐसा खतरा लेना जिससे आपकी जान पर बन आए, वो गलत है. एक आदमी ने हाल ही में ऐसा ही किया. ये आदमी मॉर्निंग वॉक पर निकला, पर ऐसी जगह, जहां पर ढेरों मगरमच्छ (Man walk between crocodiles) थे. हैरानी की बात ये है कि शख्स उन मगरमच्छों के बीच ही चलने लगा. जब लोगों ने ये नजारा देखा तो वो भी काफी हैरत में पड़ गए. उनका कहना है कि शख्स ने अगर एक गलत कदम रख दिया, तो वो वर्तमान से इतिहास बन जाएगा.
इंस्टाग्राम अकाउंट @snakeaholic पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जो काफी चौंकाने वाला है. चौंकाने वाला इसलिए क्योंकि इसमें एक शख्स मगरमच्छों (Man with crocodiles morning walk video) के बीच मौजूद नजर आ रहा है. उसने कैमरा हाथ में पकड़ा और वो मगरमच्छों के बीच टहल रहा है. कैप्शन में लिखा है कि शख्स एवरग्लेड्स हॉलीडे पार्क में मॉर्निंग वॉक करने निकला है. आपको बता दें कि एवरग्लेड्स पार्क अमेरिका के फ्लोरिडा में है.
मगरमच्छों के बीच चला शख्स
वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स बड़ी ही हिम्मत कर के मगरमच्छों के बीच से होकर गुजर रहा है. अब आप इसे हिम्मत कहें या फिर बेवकूफी, वो आपके ऊपर है, मगर शख्स ने जो किया, वो करना हर किसी के बस की बात नहीं है. ऐसा लग रहा है कि शायद वो उन मगरमच्छों का केयरटेकर है, इस वजह से वो मगरमच्छ उसे नुकसान नहीं पहुंचा रहे हैं.
वीडियो हो रहा है वायरल
इस वीडियो को 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा कि शख्स ने एक गलत कदम रखा और वो इतिहास बन जाएगा. एक ने कहा कि ये शख्स मौत के मुंह में चल रहा है. एक ने कहा कि उसके दादा इसी तरह स्कूल जाया करते थे. एक ने कहा कि वो सबसे बोलता जा रहा होगा कि उसके लिए थोड़ी-थोड़ी जगह बना दो.





