मुलायम सरकार में मंत्री रहे मो. बशीर पर चलेगा गबन का मुकदमा, राज्यपाल ने दी मंजूरी

मुलायम सरकार में मंत्री रहे चौधरी मोहम्मद बशीर पर गबन का मुकदमा चलाने का रास्ता साफ हो गया है। इस संबंध में प्रदेश सरकार द्वारा भेजी गई पत्रावली को राज्यपाल राम नाईक ने मंजूरी दे दी है।आगरा से विधायक रहे मो. बशीर पर विधायक निधि से 1.42 करोड़ 29 हजार 600 रुपये के गबन का आरोप है। जांच में इसकी पुष्टि भी हो चुकी है। उनके खिलाफ इस मामले में आगरा के ही थाना ताजगंज में एफआईआर भी दर्ज कराई जा चुकी है।
यह मामला वर्ष-2002-03 से वर्ष-2006-07 के बीच का है। मो. बशीर पर आरोप लगा था कि उन्होंने विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रबंधकों व अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर बिना विद्यालय भवन का निर्माण कराए ही अपनी निधि से करोड़ों रुपये अवमुक्त करा लिए थे और धन का गबन कर लिया था।
इसकी शिकायत पर लोकायुक्त की जांच में मामला सही मिला। रिपोर्ट में मो. बशीर समेत अन्य लोगों को दोषी माना गया था। उन पर कार्रवाई की संस्तुति के साथ 26 सितंबर-2007 को रिपोर्ट शासन को भेज दी गई थी





