अजमेर में PM मोदी ने दिया बड़ा बयान, कहा- कांग्रेस में गांधी परिवार की आरती की परंपरा

चुनावी सरगर्मियों के बीच प्रधानमंत्री मोदी आज राजस्थान के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की ‘राजस्थान गौरव यात्रा’ के समापन के अवसर पर वो अजमेर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। अजमेर में PM मोदी ने दिया बड़ा बयान, कहा- कांग्रेस में गांधी परिवार की आरती की परंपरा

भाजपा की सरकारों की, हमारी कार्य संस्कृति का अगर लेखा-जोखा करना है तो करके देखिए। सबका साथ-सबका विकास, सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय इस मंत्र की ताकत का उसमें भारत की उज्जवल भविष्य का संकल्प कैसे प्रदर्शित होता है।

जो वोटबैंक की राजनीति करते हैं उनको कभी हिंदू-मुस्लिम का खेल करने में मजा आता है, कभी अगड़े-पिछड़े का खेल करने में मजा आता है।

हमारी दिशा सही है, हमारी नीति स्पष्ट है, हमारी नीयत पर कोई शक नहीं कर सकता और हम जिस दिशा में जा रहे हैं हम मेहनत करने में कमी नहीं रखते है।

कांग्रेसी तो बजट आवंटन में भी इसी प्रकार का खेल करते हैं और बाद में जहां उनका वोट बैंक सुलभ हो उनको बजट देते तो हैं लेकिन बाद में अपनी राजनीति को बचाए रखने के लिये दबंग लोगों के बेटे और भतीजे को ठेका देते हैं।

हमारा हाईकमान राजस्थान की साढ़े सात करोड़ की जनता है। उनका हाईकमान एक परिवार है अब आप कहोगे कि वह साढ़े सात करोड़ के लिए काम करें या परिवार के लिए?

राजस्थान को कांग्रेस से कोई अपेक्षा है क्या या फिर परिवार की पूजा करने वालों से कोई अपेक्षा है क्या या परिवार की परिक्रमा करने वाले आपका भला करेंगे क्या वे परिवार का भला करने से समय निकालकर आपका भला करेंगे क्या?

पहले आपने सर्जिकल स्ट्राइक का अपमान करने की कोशिश की और जब पराक्रम पर्व करके देश के युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिल रही थी तो उसमे भी आपको गंदी हरकत करने से बाज नहीं आये।

सर्जिकल स्ट्राइक मेरे देश वीर जवानों का बहुत बड़ा पराक्रम था। कौन हिंदुस्तानी होगा जिनको हमारे वीरों पर गर्व न हो। क्या हो गया है कांग्रेस पार्टी को, क्या राजनीति ने आप लोगों को इतना नीचे धकेल दिया है।

राजस्थान में विपक्ष को एक परिवार की आरती उतारो, उस परिवार की परिक्रमा करो उनकी राजनीति चल जाती है। यह तो हम लोग हैं जो साढ़े सात करोड़ लोगों की परिक्रमा करने चले जाते हैं।

अभी वसुंधरा जी बता रही थी कि ना उन्होंने कभी विपक्ष के नेता को देखा, ना कभी विधानसभा में आए, ना कभी गरीबों के लिए सवाल उठाया, ना कभी उन्होंने बहस की। अरे! वसुंधरा राजे जी, हिंदुस्तान में किसी भी राज्य में वह ऐसा नहीं करते हैं।

कांग्रेस तथ्यों पर चुनाव क्यों नहीं लड़ रही है? वह झूठ और बुराई फैलाने में क्यों शामिल हो रहे हैं।

स्वस्थ लोकतंत्र में एक मजबूत विपक्ष की जरूरत होती है। लेकिन हमारे पास ऐसे लोग हैं जो पिछले 60 सालों में ना केवल सरकार में विफल हुए हैं बल्कि विपक्ष के तौर पर भी असफल हुए हैं।

अपने आप को बड़े विद्वान बताने वाले, कलम के धनी घंटों तक डिबेट का सामर्थ्य रखने वाले लोग भी बहुत बड़ी गलती कर बैठते हैं कि उनको भी लगता है कि वोट बैंक की राजनीति सिर्फ चुनाव तक सीमित है। यह पूरी व्यवस्था को तबाह कर देती है।

कोई बहुत आगे निकल जाए, कोई भूभाग बहुत पीछे रह जाए यह भी हमें मंजूर नहीं है।

आप कार्यकर्ता हैं, आप मेरे मालिक हैं। आप का उत्साह और उमंग मुझे भी ऊर्जा दे रहा है। मैं सिर झुकाकर अभिनंदन करता हूं।

भारतीय जनता पार्टी हिंदू-मुस्लिम की राजनीति नहीं करती, हम जोड़नेवाले हैं, तोड़नेवाले नहीं हैं। हम लोग सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की राजनीति करने वाले लोग हैं।

वोट बैंक की राजनीति करने वाले लोगों की मानसिकता यह है, जहां मौका मिले टुकड़े करो, जहां मौका मिले दरार पैदा करो, जहां मौका मिले एक दूसरे के सामने कर दो वह लड़ते रहेंगे और एक को गले लगाकर अपना उल्लू सीधा करते रहेंगे।

हम ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ इस मूलभूत सिद्धांत को लेकर एक नई राजनीति को समर्पित लोग हैं।

कांग्रेस में गांधी परिवार की आरती की परंपरा है। 60 साल बाद देश ने एक दिशा पकड़ी है। अब उनको किसी भी हालत में यहां फिर से देखने का भी मौका नहीं देना है।

ऐसे बहुत से लोग हैं जो सोचते हैं कि वह एक झप्पी के जरिए देश की राजनीति को बदल सकते हैं।

वोट बैंक की राजनीति करने वालो को अब हिंदुस्तान के किसी भी कोने में घुसने मत दीजिये। 

देश और दुनिया के लिए मैं भले प्रधानमंत्री हूं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के लिए मैं एक कार्यकर्ता हूं। एक कार्यकर्ता के नाते पार्टी जब भी, जो भी जिम्मेदारी मुझे देती है, उसको भी जी-जान से करने का मैं प्रयास करता हूं। 

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत राजस्थानी भाषा में की। 

राजस्थान गौरव यात्रा के समापन के मौके पर लोगों ने हर-हर मोदी, घर-घर मोदी के नारे लगाए। 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने बताया था कि सभा से पहले मोदी पुष्कर स्थित ब्रह्मा मंदिर के दर्शन करेंगे। 

लेकिन अब प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में पुष्कर शामिल नहीं है। मोदी शनिवार को दोपहर 12 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से अजमेर पहुंचने के लिए उन्होंने कायड़ स्थित हवाई पट्टी के लिए उड़ान भरी। वहां जनसभा को संबोधित करने के बाद जयपुर होते हुए वो दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। 

मोदी के दौरे से पूर्व गुर्जर समाज ने ओबीसी का वर्गीकरण कर पांच प्रतिशत आरक्षण देने की मांग को लेकर अजमेर में आक्रोश रैली निकाली और पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की।

Back to top button