राजस्थान: मॉडल्स ने रैम्प पर प्रेसेंट किया वेडिंग कलेक्शन, फैशन शो में पहुंचे ये सेलिब्रिटीज

जयपुर. शहर में अार्गनाइज फैशन शो में हल्दी, मेहंदी, सगाई और शादी की रस्मों का एक ही स्टेज पर कई सेलिब्रेशन का एक खूबसूरत फ्यूजन दिखा। फैशन शो में यूं तो माॅडल्स का रैम्प वॉक करना और लेटेस्ट डिजाइन्स को प्रजेंट करना हर फैशन शो की यूएसपी माना जाता है, लेकिन एक पूरे वेडिंग कलेक्शन को उसी थीम पर मॉक वेडिंग के तौर पर प्रजेंट कर इस शो को यादगार बना दिया गया। शहर में अार्गनाइज फैशन शो में लैविश वेडिंग कॉन्सेप्ट, कल्चर और शादी की प्रमुख रस्मों को दिखाया गया।
राजस्थान: मॉडल्स ने रैम्प पर प्रेसेंट किया वेडिंग कलेक्शन, फैशन शो में पहुंचे ये सेलिब्रिटीज

 75 मॉडल्स को अलग-अलग डिजाइनर्स ने स्टाइल दिया…

– इवेंट में जहां शहर के जीनियस डिजाइनर्स, सुपर मॉडल्स और बॉलीवुड स्टार्स ने वेडिंग सेरेमनी में मौजूदगी का अहसास कराया, वहीं एक्टर अमन वर्मा ने शो को निराले अंदाज में होस्ट किया।
– एक्ट्रेस पूजा चोपड़ा और जोया अफरोज ने शो स्टॉपर बनकर लाइम लाइट बटोरी। मिस्टर इंडिया इंटरनेशनल 2017 दारा सिंह खुराना इस शो में ग्लैमरस किरदार निभाते कई स्टाइल्स में नजर आए। उन्होंने अपने डिजाइनर
– आउटफिट्स की रेंज में ड्रीम ग्लैमर के लुक को स्टेज पर क्रिएट किया। शो में करीब 75 माॅडल्स ने रैम्प वॉक किया। जिन्हें अलग-अलग डिजाइनर्स ने अपने क्रिएशन के साथ स्टाइल दिया।

इसे भी देखें:- सऊदी अरब में फंसी इस भारतीय लड़की ने भगवंत मान से लगाईं मदद की गुहार, कहा- प्लीज बचा लीजिये मुझे..

प्रोग्राम में शामिल थीं ये सेलिब्रिटीज

– मुंबई के डिजाइनर गगन कुमार, रिचा मोदी, अंतरा गोस्वामी, शैली एंड अंशिका, शिवराज राठौड़, रिद्धिमा गोधा जैसे डिजाइनर्स ने अपने कलेक्शन को शो केस किया।
– बॉलीवुड डिजाइनर इमाम सिद्दिकी और सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर कंवलजीत सिंह बतौर स्पेशल गेस्ट मौजूद रहे। शो में जी टीवी के रीजनल सीईओ जगदीश चन्द्र चीफ गेस्ट और एमएलए मोहनलाल गुप्ता गेस्ट ऑफ ऑनर थे।
– शो में फेमिना मिस राजस्थान अदिति हुण्डिया और एलीट मिस राजस्थान दिव्या कासलीवाल ने भी फैशन के रंग बिखेरे।
– ऑर्गेनाइजर जस्सी छाबड़ा ने बताया कि अभिमन्यु सिंह के शो डायरेक्शन में हुए इस फैशन शो की ओपनिंग पेपर क्राफ्ट कलेक्शन से हुई जिसे यंग डिजाइनिंग स्टूडेंट्स ने रिसाइकल्ड पेपर और अखबार से तैयार किया था।
 
Back to top button