मिचेल स्टार्क ने कर दिया बड़ा कमाल एक ही मैच में ली दो हैट्रिक

न्यू साउथ वेल्स के मिचेल स्टार्क ने शैफील्ड शील्ड मैच में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिेया के खिलाफ एक मैच में दूसरी हैटट्रिक लेते हुए इंग्लैंड के लिए खतरे की घंटी बजा दी। स्टार्क के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन की मदद से न्यू साउथ वेल्स ने 171 रनों से जीत दर्ज की।
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज स्टार्क ने पहली पारी में जेसन बेहरेनड्रॉफ, डेविड मूडी और सिमोन मैकिन को आउट कर करियर की पहली हैटट्रिक ली थी। मंगलवार को उन्होंने इस प्रदर्शन को दोहराया। उन्होंने अपने 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बाउंसर पर बेहरेनड्रॉफ को आउट किया। उन्होंने अगली गेंद यॉर्कर डाली और डेविड मूडी को चलता किया। स्टार्क ने अपने अगले ओवर की पहली गेंद पर जोनो वेल्स को पहली स्लिप में स्टीव स्मिथ के हाथों झिलवाते हुए हैटट्रिक पूरी की।
इसे भी पढ़े: बड़ी ख़बर:मोहन बगान और ईस्ट बंगाल को AIFF ने एएफसी लाइसेंस देने से किया मना
शैफील्ड शील्ड के इतिहास में यह पहला मौका है जब एक मैच में किसी गेंदबाज ने दो हैटट्रिक बनाई। टेस्ट क्रिकेट में ऐसा मौका एक बार ही आया था जब 1912 में ऑस्ट्रेलिया के टीजे मैथ्यूज ने इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था।
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक मैच में किसी एक गेंदबाज द्वारा दो हैटट्रिक लेने का अवसर 1979 के बाद आया है। 1979 में अमनी लखानी ने कम्बाइंट यूनिवर्सिटी की तरफ से भारत के खिलाफ यह करिश्माई प्रदर्शन किया था।





