पटना. नीतीश कुमार के श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा की डीएम की कुर्सी पर बैठने का फोटो वायरल हो रहा है। वे 8 सितंबर को शेखपुरा के जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे थे। डीएम ने जब उनकी अगवानी के लिए अपनी कुर्सी से खड़ा हुए तो वे उनकी कुर्सी पर जा बैठे।
मंत्री का फोटो हो रहा है ट्रोल…
– शेखपुरा के डीएम की कुर्सी पर मंत्री के बैठने की तस्वीर सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से ट्रोल हो रही है।
– सोशल मीडिया पर मंत्री जी की लोग बड़ी खिंचाई कर रहे हैं।
– विजय कुमार सिन्हा भाजपा कोटे से पहली बार मंत्री बने हैं।
– विजय सिन्हा लखीसराय विधानसभा सभा क्षेत्र से विधायक हैं।
-विजय कुमार सिन्हा सूबे के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के काफी करीबी माने जाते हैं।
– इन्हें मंत्री बनाए जाने पर भाजपा के अंदर खाने काफी बहसा-बहसी भी हुई थी।
– वैसे आम शिष्टाचार है कि अपने से छोटे पद के अधिकारी की कुर्सी पर किसी बड़े अधिकारी या मंत्री को नहीं बैठना चाहिए जब तक कि वो अधिकारी खुद उस कुर्सी पर बैठने के लिए उच्च अधिकारी या मंत्री को ऑफर ना करे।
ऐसे आ रहे हैं प्रतिक्रिया
– इस मामले के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग कई प्रकार की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
– एक यूजर ने लिखा है, बिहार में मंगलराज। नो अंतर्आत्मा की आवाज, प्रॉब्लम्स फोर नीतीश कुमार।
– इससे उलट एक शख्स ने प्रतिक्रिया दी है कि मंत्री को डीएम की कुर्सी पर बैठने का प्रोटोकॉल है।
– दूसरे यूजर ने लिखा है, 12वीं पास हैं और शौक़ आईएएस की कुर्सी पे बैठने का।
– कोई इनको बताए की कठोर तपस्या करने के बाद यह सौभाग्य मिलता है।