MI A3 को लेकर आई बड़ी खबर, इन फीचर्स और कीमत के साथ देगा दस्तक

चीन की शानदार स्मार्टफोन कंपनी शाओमी जल्द ही बाजार के सामने एक नया स्मार्टफोन पेश करने वाली है. आपको बता दें कि इस फ़ोन का नाम Mi A3 है और यह फ़ोन कंपनी इस माह में पेश कर सकती है. फिलहाल इस स्मार्टफोन से जुड़ी कई जानकारी सामने आई है. साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि यह फ़ोन सैमसंग, आसुस, और ओप्पो के स्मार्टफोन को टक्कर देने में भी सक्षम है. इसकी कीमत पर कहा जा रहा है कि इसे कंपनी करीब 16 हजार रु में पेश कर सकती है. आइए जानते है फ़िलहाल इस फ़ोन से जुड़े कुछ फीचर और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में….
Mi A3 के स्पेसिफिकेशंस…
6.3 इंच Full HD Plus Notch डिस्प्ले
स्नैपड्रैगन 710 चीपेस्ट
डुअल रियर कैमरा 16 + 20 MP (f/1.7 aperture)
24MP फ्रंट कैमरा
4 GB/6GB रैम
64GB/128GB/256GB इंटरनल मेमोरी वेरिएंट्स
Mi A3 में मौजूद रहेंगे ये फीचर्स
एंड्राइड P मिलेगा और भविष्य में एंड्राइड क्यू और यू का अपडेट मिलेगा.
डुएल सिम नो माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट.
4000mAh बैटरी
टाइप C फास्ट चार्जिंग
नो हेड फोंस जेक
डुअल 4G VOLTE





