मौसम विभाग की हाई अलर्ट: तितली तूफान अगले 24 घंटे में मचा सकता तबाही

मौसम विभाग ने ओडिशा में तूफान का खतरा देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। ओडिशा के लोगों को अगले 24 घंटे सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। ‘तितली’ तूफान अगले 24 घंटे में बहुत बड़ी तबाही मचा सकता है।मौसम विभाग की हाई अलर्ट: तितली तूफान अगले 24 घंटे में मचा सकता तबाही

अलर्ट में यह कहा गया है, कि यह मंगलवार के बाद खतरा बन सकता है। सुरक्षा के लिहाज से तटरक्षक बल ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। विभाग ने तमिलनाडु और पुडुचेरी के साथ लक्षद्वीप में तेज़ बारिश की संभावना जतायी है। मौके की नजाकत को समझते हुए स्‍थानीय प्रशासन को भी तैयार रहने को कहा गया है। मछुआरों को बंदरगाह लौटने को बोलो गया है।

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है,जिसके कारण यह तूफान बन कर अगले दो से तीन दिनों के अंदर ओडिशा की तरफ बढ़ सकता है। ओडिशा के साथ ही यह आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में अपना प्रभाव छोड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार ‘तितली’ तूफान गोपालपुर और कलिंगापटनम के बीच के क्षेत्र में 11 अक्‍टूबर की सुबह आने की संभावना है।

Back to top button