मैसी ने की रोनाल्डो की बराबरी, चौथी बार जीता गोल्डन शू

बार्सिलोना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मैसी को शुक्रवार को करियर में चौथी बार यूरोपियन गोल्डन शू अवॉर्ड से नवाजा गया। यह पुरस्कार यूरोप की शीर्ष लीगों में पिछले सत्र में सबसे ज्यादा गोल करने के लिए दिया जाता है।मैसी

मैसी को यह अवॉर्ड 2016-17 में ला लीगा में सर्वाधिक 37 गोल करने के लिए दिया गया। उन्होंने इस मामले में डच स्ट्राइकर बेस डोस्ट को पछाड़ा, जिन्होंने पुर्तगाली लीग में लिस्बन के लिए 34 गोल दागे।

INDvSL Live: पुजारा-विजय क्रीज पर डटे, स्कोर 50 रन के करीब

मैसी को यह ट्रॉफी साथी खिलाड़ी लुईस सुआरेज ने प्रदान की। सुआरेज ने 40 गोल दागते हुए 2015-16 में यह ट्रॉफी हासिल की थी। मैसी ने इतने गोल दागने में मदद करने के लिए टीम के साथियों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि बार्सिलोना के लिए 13 साल के करियर के दौरान अब उन्हें सबसे ज्यादा मजा आ रहा है। पुरस्कार समारोह के दौरान मैसी की पत्नी एंटोनेला रोकुजो और बेटा थिआगो भी मौजूद थे।

मैसी इससे पहले यह अवॉर्ड 2009-10, 2011-12 और 2012-13 में जीत चुके हैं। वे अब सबसे ज्यादा बार यह पुरस्कार जीतने के मामले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बराबरी पर पहुंच गए हैं।

Back to top button