हैंडसम और गुड लुकिंग दिखने के लिए मर्दो को जरुर फॉलो करने चाहिए ये टिप्स

चाहे पुरुष हो या महिला अपनी खूबसूरती पर सबको नाज होता है। हर कोई अपनी सुंदरता को बरकरार रखने के लिए कई ब्यूटी टिप्स का सहारा लेते है। आज के समय में अच्छा दिखना पुरुषों के लिए भी उतना ही जरूरी है जितना महिलाओं के लिए। अगर आप भी हैंडसम दिखना चाहते है तो इन टिप्स को फॉलो कर सकते है। 

गुड लुकिंग बनना है तो फॉलो करें ये ब्यूटी टिप्स:-   

– स्क्रबिंग से स्किन में मौजूद डेड सेल्स निकल जाते हैं। अगर आप स्किन को स्क्रब न करें तो इससे चेहरे के रोमछिद्र में गंदगी जमा हो जाती है और कील-मुंहासे निकलने की आशंका बढ़ जाती है।

– पुरुषों की त्वचा को साफ और हेल्दी रखने के लिए सिर्फ क्लेन्जिंग और मॉइश्चराइजिंग काफी नहीं है। पुरुषों की टफ, ड्राई और डल स्किन को ठीक करने के लिए एक प्रॉपर स्किन केयर रिजीम बनाने की जरूरत है।

– मॉइश्चराइजिंग इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इससे स्किन ड्राई और डल नहीं होती और उस पर क्रैक्स भी नहीं पड़ते है। अपनी स्किन और बॉडी पर ऐसी मॉइश्चराइजिंग क्रीम लगाएं जो थिक हो।

– पुरुषों को भी अपने होंठों का ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए एक अच्छे लिप बाम का इस्तेमाल करें जो होंठों को नरम और कोमल बनाएगा।

Back to top button