Men’s Hockey World Cup: नीदरलैंड्स से हारकर भी पाकिस्तान क्रॉसओवर में

तीन बार की चैंपियन नीदरलैंड्स ने भुवनेश्वर में खेले जा रहे 14वें हॉकी विश्व कप के पूल-डी के दिन के दूसरे मुकाबले में रविवार को चार बार की विजेता पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 5-1 से शिकस्त दी।
नीदरलैंड्स की ओर से थिएरी ब्रिंकमैन (सातवें मिनट), वेलेंटिन वर्गा (27वें मिनट), बॉब डे वोग्ड (37वें मिनट), जॉरिट क्रून (47वें मिनट) और मिंक वान डेर वीयरडन (59वें मिनट) ने गोल दागे, जबकि पाकिस्तान की ओर से एकमात्र गोल उमर भुट्टा (नौवें मिनट) ने किया।
टीम इंडिया की जीत के बाद बोले रवि शास्त्री, लड़कों को आराम की जरूरत
नीदरलैंड्स और पाकिस्तान के बीच मुकाबला पूरी तरह एकतरफा रहा। कप्तान मुहम्मद रिजवान और कोच हसन सरदार की कोशिशें नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान को हार से नहीं बचा सकीं। पहले ही क्वार्टर में पाकिस्तान के ऊपर नीदरलैंड्स ने आक्रमण किए और शुरुआती मिनटों में पेनाल्टी कॉर्नर मिला। पाकिस्तान के खिलाड़ियों का नीदरलैंड्स को जगह देना महंगा पड़ा।





