इस तरह की महिलाओं से डेट करने से बचते हैं पुरुष

आमतौर पर भारतीय महिलाओं के लिए कहा जाता है कि वो संस्कारी होने के साथ प्यार और ख्याल रखने वाली होती हैं. वहीं कुछ मर्द मानते हैं कि महिलाएं पैसों के पीछे भागती हैं. खुद को मॉडर्न साबित करने के लिए सबकुछ कर गुजरने की क्षमता रखती हैं. महिलाओं से डेट

 महिलाओं के प्रति पुरुषों की सोच किसी महिला की सोच से बिल्कुल अलग होती है. आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि ज्यादातर भारतीय पुरुष ऐसी महिलाओं को डेट करने से डरते हैं जो या तो बहुत मॉडर्न होती हैं या फिर बहुत अधिक ट्रेडिशनल होती हैं.   बात-बात पर झुंझलाने और चीखने-चिल्लाने वाली महिलाओं से पुरुष दूर ही रहना पसंद करते हैं.

पुरुष, महिलाओं में खूबसूरती से पहले ढूंढते हैं ये चीज

 भारतीए पुरुष ऐसी महिलाओं को डेट करने से बचते हैं जिनकी सोच बहुत छोटी होती हैं. हर रोज पार्टी में जाने वाली महिलाओं से भी पुरुष परहेज ही करते हैं. बहुत अधिक मॉडर्न लड़की जो दुनिया को दिखाने के लिए छोटे कपड़े पहनती हो, जिसे शराब की लत हो और जो दिखावा पसंद हो, उनसे भी भारतीय पुरुष दूरी बनाकर रखते हैं. पुरुष भले ही खुद प्लेब्वॉय हो, लेकिन उन्हें पसंद नहीं आता है कि जिसे वो डेट कर रहे हैं वो भी एक प्लेगर्ल हो. ज्यादातर भारतीय पुरुषों को ऐसी महिलाएं पसंद नहीं आती हैं जो नारीवादी होती हैं.
ऐसी महिलाएं जिनके लिए पैसा ही सबकुछ होता है, उनसे भी पुरुष दूरी ही बनाकर रखना पसंद करते हैं. पुरुषों को ऐसी महिलाएं भी पसंद नहीं आती हैं जो बहुत अधिक परंपरा को मानने वाली होती हैं.

 
Back to top button