सांसद साक्षी ने कहा- मोदी के दूसरी बार PM बनते ही भारत बनाम पाकिस्तान होगा

अपने बयानों से राजनीतिक गलियारे में अक्सर सुर्खियों में रहने वाले सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर सियासी घमासान मचा दिया है। साक्षी महाराज ने अपने संसदीय क्षेत्र जनपद उन्नाव में पाकिस्तान पर हमला बोला। इतना ही नहीं उन्होने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। नवाबगंज नगर पंचायत के पदेन सदस्य की शपथ शनिवार को सांसद हरिसाक्षी महाराज ने ली।

इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान पर हमला बोला। कहा कि मोदी के दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर भारत बनाम पाकिस्तान होगा। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया। कहा कि आज इबादत करने के लिए राहुल जगह-जगह मंदिर, मस्जिद खेल रहे हैं। इबादत का ढोंग कर रहे हैं। जबकि असल इबादत भूखे को रोटी, गरीब को मकान व बेरोजगार को रोजगार देना है। 

सांसद हरिसाक्षी महाराज ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर पदेन सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। नगर पंचायत अध्यक्ष दिलीप लश्करी ने सांसद साक्षी महाराज व मोहान विधायक ब्रजेश रावत को पदेन सदस्य की शपथ दिलाई। सांसद ने कहा कि पाकिस्तान आतंकियों को पनाह देेता है, भारत इसका भंडाफोड़ करता रहा है लेकिन अपने मैत्रीय सौहार्द के चलते हर बार उसे छोड़ देता है। पर अब ऐसा नहीं होगा।

 

Back to top button