पीएम मोदी से आज मुलाकात करेंगे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ

नई दिल्लीः रविवार यानी आज 10 सितंबर को पीएम नरेन्द्र मोदी से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मिलेंगे. ये मुलाक़ात दिल्ली में पीएम के घर पर होगी. योगी सरकार ने पिछले 7 महीनों में क्या काम किया है, इसका पूरा ब्यौरा प्रधानमंत्री के सामने पेश होगा. इसके लिए योगी ने कैबिनेट में हुए बड़े फैसलों की एक लिस्ट बनाई है. किसानों की क़र्ज़ माफ़ी को लेकर कितना काम हुआ है, योगी अपने पीएम को बतायेंगें.yogi modi

ABP न्यूज़ को पता चला है योगी आदित्यनाथ मुलाक़ात में पीएम नरेन्द्र मोदी को वाराणसी आने का न्यौता भी देंगे. इसके लिए सीएम ऑफिस ने बारह पन्नों की एक फाइल तैयार की है. वाराणसी में कौन से काम पूरे हुए हैं और कौनसा काम अधूरा है, इसका लेखाजोखा इसमें है. सीएम योगी चाहते हैं कि पीएम इसी महीने वाराणसी आकर कुछ का लोकार्पण और कुछ का शिलान्यास कर दें.

अभी-अभी: आधार कार्ड को लेकर आई सबसे बड़ी खबर, अगर आधार से नही…!

केन्द्र सरकार की मदद से ट्रेड फेसिलेटेशन सेंटर बन कर तैयार हो गया है. इस पर 253 करोड़ रूपये खर्च हुए हैं. सारनाथ में बुद्ध थीम पार्क का काम भी पूरा हो चुका है. दुर्गा कुंड और लक्ष्मी कुंड का सौन्दर्यीकरण हो चुका है. मोदी और योगी की मुलाक़ात में बात बन गई तो जल्दी इन सबका उद्घाटन हो जाएगा. 2019 में लोक सभा के चुनाव होने हैं और पीएम ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को क्योटो शहर बनाने का वादा किया था

योगी आदित्यनाथ का राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मिलने का कार्यक्रम हैं. 14 और 15 अक्टूबर को महामहिम लखनऊ और कानपुर का दौरा करेंगे. राष्ट्रपति बनने के बाद कोविंद पहली बार अपने गांव भी जायेंगे.

Back to top button