गैस पास होना मतलब आपके स्वास्थ्य के बारे में देती हैं ये बड़ी जानकारी

गैस पास होना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है लेकिन लोगों को इसके बारे में बात करने में शर्म महसूस होती है। जब आपके पाचन तंत्र में अचानक से गैस प्रवेश करती है तो गैस पास करने की प्रक्रिया होती है। इसके अलावा पेट में अत्यधिक एसिड के उत्पादन और भोजन सही तरीके से ना पच पाने की वजह से गैस पास होती है। मगर लोग इसके बारे में बात नहीं करते हैं। गैस छोड़ना आपके स्वास्थ्य के बारे में कई चीजे बताता है। गैस पास के भी कई प्रकार होते हैं। हर बार गैस पास करने पर दुर्गंध नहीं आती है। तो आइए आपको बताते हैं कि गैस पास करना आपके स्वास्थ्य के बारे में क्या बताता है।

बदबूदार गैस पास होना: गैस पास होने पर बदबू आना आपको शर्मिंदा महसूस करा सकता है लेकिन यह सामान्य होता है। यह बदबू तब आती है जब शरीर सल्फरयुक्त भोजन को ब्रेकडाउन करते हैं। बहुत से स्वस्थ फूड्स जैसे ब्रोकली, बंदगोभी आदि में सल्फर होता है। इस तरह के फूड्स का सेवन करके बदबूदार गैस पास होती है।

गंध मुक्त गैस पास होना: गंधमुक्त गैस पास होना स्वस्थ होता है। फिजी ड्रिंक्स का सेवन करते समय आपके अंदर हवा चली जाती है जिसकी वजह से आपको गंधमुक्त गैस पास होती है। यह गंधमुक्त गैस पास होना डकार की तरह होता है। 

6 साल बाद वैलेंटाइन डे को इस 1 राशि की लगेगी बड़ी लॉटरी, हो जाएंगे मालामाल…

अत्यधिक बदबूदार गैस पास होना: जब आपके गैस पास करने पर अत्यधिक बदबू आती है तो इसे सहन करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। गैस पास होते समय बदबू आना इंटेस्टाइन में समस्या होने की तरफ इशारा होता है। अगर आपके डेयरी प्रोडक्ट का सेवन करने के बाद इस तरह की बदबू आती है तो यह लैक्टोज इंटोलरेंट के संकेत होते हैं।

लगातार गैस पास होना: एक सामान्य इंसान दिन में 20 बार गैस पास करता है। अगर आप सामान्य से ज्यादा बार गैस पास करते हैं तो यह ब्लोटिंग या अत्यधिक गैस के संकेत हो सकते हैं। इसके अलावा यह फूड एलर्जी का भी संकेत होता है।

 
 
 
Back to top button