MCD इलेक्शन:179 सीटों पर भाजपा आगे, 43 सीटों के साथ आप दूसरे नंबर

LIVE MCD चुनाव नतीजे 2017: BJP की आंधी, कांग्रेस और AAP का बुरा हाल
अभी तक के रुझान:-
बीजेपी- 179
कांग्रेस- 33
आप- 43
अन्य- 15
9:45 AM: जनकपुरी पश्चिम और जनकपुरी पूर्व से जीती भाजपा।
9:30 AM: दो सीटों पर मिली बीजेपी को जीत। खानपुर और मदनगीर में बीजेपी को जीत।
आज चुनाव हुए तो दहाई के आकड़े तक भी नहीं पहुंचेगी AAP!
नगर निगमों में लगातार तीसरी बार कमल खिलेगा या झाड़ू चलेगी या फिर लगातार हो रही हार का सिलसिला खत्म करके कांग्रेस 10 साल का वनवास खत्म करेगी। यह दोपहर करीब एक बजे तक चुनाव परिणाम आने के बाद साफ हो जाएगा।
सबसे कम राउंड दक्षिण दिल्ली नगर निगम के वार्ड नंबर 49 कापसहेड़ा में होंगे। इस वार्ड में मात्र 18 पोलिंग बूथ हैं। इसके अलावा इस वार्ड में मतदाताओं की संख्या भी सबसे कम है। ऐसे में इस वार्ड का परिणाम सबसे पहले आने की संभावना है। आयोग के अनुसार इस वार्ड का परिणाम सुबह 9:30 तक आ जाएगा।
जनता तक यह जानकारी पहुंचाने के लिए आयोग की ओर से पल-पल में मीडिया को आंकड़े दिए जा रहे हैं। आयोग ने अपने मुख्यालय में तीनों नगर निगमों के चुनाव की मतगणना का ब्योरा देने की अलग-अलग व्यवस्था की है।
कांग्रेस 29 29 19 77
बसपा 7 5 3 15
राकांपा – 6 – 6
रालोद 4 1 – 5
इनेलो – 3 – 3
सपा – 1 1 2
लोजपा 1 – – 1
जनता दल (यू) – 1 – 1
निर्दलीय 4 14 6 24





