MCD इलेक्शन:179 सीटों पर भाजपा आगे, 43 सीटों के साथ आप दूसरे नंबर

दिल्ली के तीनों नगर निगमों पर मतों की गिनती शुरू हो गई है। फिलहाल अब तक के रुझानों में बीजेपी सबसे आगे द‌िख रही है ज‌िसे आप या कांग्रेस छूते भी नजर नहीं आ रहे। तीनों नगर निगमों के 270 वार्डों के चुनाव में 2537 उम्मीदवारों के साथ-साथ राजनीतिक दलों के भाग्य का फैसला दोपहर तक हो जाएगा। इसके लिए 32 केंद्रों पर सात हजार से अधिक कर्मचारी सुबह 8 बजे से मतगणना में लगे हैं। आयोग ने प्रत्येक वार्ड की मतगणना के लिए चार से 10 टेबल लगाया है। इस तरह समस्त वार्डों में मतगणना के पांच से 10 राउंड होंगे।

LIVE MCD चुनाव नतीजे 2017: BJP की आंधी, कांग्रेस और AAP का बुरा हाल

MCD इलेक्शन:179 सीटों पर भाजपा आगे, 43 सीटों के साथ आप दूसरे नंबरअभी तक के रुझान:-

बीजेपी- 179

कांग्रेस- 33

आप- 43

अन्य- 15

9:45 AM: जनकपुरी पश्चिम और जनकपुरी पूर्व से जीती भाजपा।

9:30 AM: दो सीटों पर म‌िली बीजेपी को जीत। खानपुर और मदनगीर में बीजेपी को जीत।

आज चुनाव हुए तो दहाई के आकड़े तक भी नहीं पहुंचेगी AAP!

नगर निगमों में लगातार तीसरी बार कमल खिलेगा या झाड़ू चलेगी या फिर लगातार हो रही हार का सिलसिला खत्म करके कांग्रेस 10 साल का वनवास खत्म करेगी। यह दोपहर करीब एक बजे तक चुनाव परिणाम आने के बाद साफ हो जाएगा।MCD इलेक्शन:179 सीटों पर भाजपा आगे, 43 सीटों के साथ आप दूसरे नंबरसबसे कम राउंड दक्षिण दिल्ली नगर निगम के वार्ड नंबर 49 कापसहेड़ा में होंगे। इस वार्ड में मात्र 18 पोलिंग बूथ हैं। इसके अलावा इस वार्ड में मतदाताओं की संख्या भी सबसे कम है। ऐसे में इस वार्ड का परिणाम सबसे पहले आने की संभावना है। आयोग के अनुसार इस वार्ड का परिणाम सुबह 9:30 तक आ जाएगा।

इन वार्डों में मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के वार्ड नंबर 32 रोहिणी सी और दक्षिण दिल्ली नगर निगम के वार्ड नंबर 52 महावीर एंक्लेव सबसे देर से परिणाम आने वाले वार्ड होंगे। इन वार्डों में पोलिंग बूथ और मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है। आयोग के अनुसार दोपहर एक बजे तक सभी वार्डों की मतगणना पूरी होने की संभावना है।
दूसरी ओर चुनाव आयोग ने मतगणना का राउंड स्तर पर ब्योरा देने की व्यवस्था की है। प्रत्येक राउंड के बाद बढ़त लेने वाले उम्मीदवार की जानकारी दी जा रही है। इसी तरह तीनों नगर निगम में बढ़त लेने वाले दलों और अन्य उम्मीदवारों के बारे में भी बताया जा रहा है। 

जनता तक यह जानकारी पहुंचाने के लिए आयोग की ओर से पल-पल में मीडिया को आंकड़े दिए जा रहे हैं। आयोग ने अपने मुख्यालय में तीनों नगर निगमों के चुनाव की मतगणना का ब्योरा देने की अलग-अलग व्यवस्था की है।      

चुनाव में रिश्वतखोरी पर जनप्रतिनिधि को अयोग्य करार किया जाए

कुल सीटों पर उम्मीदवार

दल            उत्तरी        दक्षिणी        पूर्वी        कुल      
भाजपा         59        44        35        138      
कांग्रेस          29        29        19        77      
बसपा            7        5        3        15      
राकांपा            –        6        –        6      
रालोद            4        1        –        5      
इनेलो             –        3        –        3      
सपा               –        1        1        2      
लोजपा            1        –        –        1      
जनता दल (यू)  –        1        –        1      
निर्दलीय          4        14        6        24
Back to top button