म्यांमार में हिंदुओं की सामूहिक कब्रें मिलने पर भारत ने म्यांमार से कहा- दोषियों को दंडित किया जाए

म्यांमार में हिंदुओं की सामूहिक कब्रें मिलने की रिपोर्टों के बीच भारत ने शुक्रवार को आशा व्यक्त की कि म्यांमार अपराधियों को सजा देकर मारे गए लोगों के साथ न्याय करेगा.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि म्यांमार के स्टेट काउंसलर के आफिस से जारी बयान के अनुसार इन कब्रों में पाए गए सभी शव हिंदुओं के हैं. रवीश कुमार ने कहा कि भारत ने इन कब्रों के बारे में प्रेस रिपोर्टें देखी हैं और म्यांमार सरकार के आधिकारिक बयान पर गौर किया है. उन्होंने कहा कि भारत हर तरह के आतंकवाद की 

इसे भी पढ़े: इंडोनेशिया के बाली द्वीप में कभी भी फट सकता है ज्वालामुखी, डेढ़ लाख लोग हटाए गए

उन्होंने कहा कि “हम इस बात पर बल देते हैं कि आतंकवाद का कोई भी कृत्य न्यायोचित नहीं है, जिसमें आम नागरिकों को निशाना बनाया जाता है. हमें उम्मीद है कि वहां के अधिकारी अपराध के शिकार लोगों को न्याय दिलाने में सक्षम होंगे. उन्होंने कहा कि  हम उम्मीद करते हैं कि सुरक्षा की भावना और सामान्य स्थिति वापस लाने के लिए पीड़ितों के परिवारों को सभी संभव सहायता प्रदान की जाएगी.

Back to top button