सीएम नीतीश पर मार्कंडेय काटजू ने तंज कसते हुए कहा…

पटना। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने ट्वीट कर एक बार फिर बिहार की राजनीति में दिलचस्पी दिखाई है। मंगलवार को मार्कंडेय काटजू ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर 2 ट्वीट किए, जो काफी चर्चा में हैं, इसके बाद उन्होंने बुधवार को भी ट्वीट किया जिसमें लिखा कि मैंने नीतीश को धनानंद कहा था तो वो मुझसे नाराज हो गए थे। सीएम नीतीश पर मार्कंडेय काटजू ने तंज कसते हुए कहा...

मंगलवार को अपने पहले ट्वीट में मार्कंडेय काटजू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नसीहत देते हुए लिखा है कि वो मंडल छोड़कर कमंडल उठा लें। फिर उसके बाद दूसरे टूवीट में उन्होंने सवाल किया है कि तेजस्वी ने कहा है कि राजद के दरवाजे उनके लिए बंद हैं, अब तेरा क्या होगा नीतीशवा?

जस्टिस काटजू के ये ट्वीट्स ऐसे समय में आए हैं जब बिहार की राजनीति में भूचाल मचा है। अभी एनडीए का हिस्सा जेडीयू लगातार बीजेपी के खिलाफ बयानबाजी कर रही है और नीतीश कुमार के फिर महागठबंधन का हिस्सा बनने की अटकलें लगाई जा रही हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी मार्कंडेय काटजू के कई बयान खबरों में आ चुके हैं।

बता दें कि मंगलवार की शाम नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पटना में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि महागठबंधन में नीतीश कुमार की एंट्री किसी भी कीमत पर नहीं होगी। साथ ही तेजस्वी ने यह भी कहा था कि कितना भी दबाव हो लेकिन नीतीश कुमार को महागठबंधन में नहीं घुसने दूंगा।

https://twitter.com/mkatju/status/1012001375293591552

https://twitter.com/mkatju/status/1011643851323240449

https://twitter.com/mkatju/status/1011637925417631744

दरअसल, मंगलवार को खबरें आईं थीं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को अस्पताल में फोन कर उनका हालचाल पूछा था। जिसके बाद बिहार की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई थी।उसी को आधार बनाकर मार्कंडेय काटजू ने भी बिहार की राजनीति में अपना ट्वीट बम फोड़ा है।

Back to top button