पटना.बिहार के वैशाली जिले के सदर थाना के चंद्रालय में बालू माफियाओं के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर अपराधियों ने गुरुवार की रात हमला कर दिया। हमले में थाना प्रभारी चितरंजन ठाकुर समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिर यहां से डॉक्टरों ने चितरंजन को पीएमसीएच रेफर कर दिया।
रॉड से किया हमला…
– घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पुलिस टीम अवैध बालू खनन के खिलाफ छापेमारी करने गई थी।
– इसी दौरान बालू माफिया और उनके आदमियों ने टीम पर लाठी डंडा और रॉड से हमला कर दिया।
– घटनास्थल से जैसे तैसे पुलिसकर्मी जान बचाकर भागे। तब जाकर पुलिसकर्मियों की जान बची।
– हमले के बाद से पुलिस विभाग में खलबली मच गई है।