मनीष पांडेय ने लिया ऐसा जबरदस्त कैच, की देखने वाले लोग हो गये सन्न

भारतीय क्रिकेट टीम आज दुनिया भर में अपना दबदबा बना चुकी है . जहा टीम का हर बल्लेबाज अपनी धुआँधारी पारी के लिए जाना जाता है वही टीम के गेंदबाज़ अपनी जबरदस्त बोलिंग के लिए पूरी दुनिया में फेमस हो चुके है . भारतीय टीम की परफॉरमेंस को देखते हुए लगता है देश में इन् खिलाड़ियों ने क्रिकेट का स्तर काफी बड़ा दिया है . आज इंडियन क्रिकेट टीम का हर खिलाडी दुनिया भर में मशहूर हो चूका है और आज हम आपको बताने जा रहे है टीम के एक जबरदस्त खिलाडी की फील्डिंग के बारे में जिससे देख के स्टेडियम बैठे लोग के साथ साथ वहां खड़ा हर खिलाडी चकित रह गया .
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में तीसरा एक दिवसीय मैच खेला गया . टीम इंडिया ने एक समय लंबे स्कोर की ओर बढ़ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम को 293 रनों पर रोकने में कामयाबी पाई. इस बीच टीम इंडिया के बल्लेबाज मनीष पांडे ट्विटर पर अचानक ट्रेंड करने लगे. इसकी वजह थी की उन्होंने मैच में एक ऐसा कैच लपका जिसे देखकर आप दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे.
मनीष पांडे ने बाउंड्री लाइन पर एक जबरदस्त कैच लेकर सबको हैरान कर दिया. पांडे ने इस कैच को सीमा रेखा के पास लपककर बाहर जाती हुई गेंद को अपने हाथों में कैद कर लिया और पीटर हैंडसकंब को मैदान से चलता कर दिया और जस्प्रीत बुमराह के खाते में एक और विकेट जमा करा दिया .
मैच के 47वें ओवर की पांचवीं गेंद पर हैंड्सकंब ने एक जबरदस्त शॉट खेलकर गेंद को हवा में उछाल दिया. गेंद बाउंड्री लाइन के पार जा रही थी, तभी मनीष पांडे ने उछलकर गेंद को अपने हाथों में कैद कर लिया. हालांकि इस दौरान उनका बैलेंस बिगड़ गया और वह बाउंड्री लाइन के पार जाने लगे. तभी उन्होंने गेंद को हवा में उछाल दिया और इससे पहले कि बॉल जमीन को छूती, मनीष ने मैदान में वापस आकर बॉल लपक ली.
कैच इतना मुश्किल था कि मैदान अंपायरों ने इस फैसले को तीसरे अंपायर के पास भेज दिया. लेकिन मनीष के इस कारनामें पर थर्ड अंपायर ने भी अपनी मुहर लगा दी और हैंड्सकंब पवेलियन लौट गए. उन्होंने 7 गेंदों में केवल तीन रन बनाए.





