#MamataVsCBI: सीबीआई मामले पर विपक्ष का हंगामा, संसद स्थगित

आज संसद के दोनों सदनों में सीबीआई और ममता सरकार का धरना छाया रहा। तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने इस विषय पर चर्चा के लिए लोकसभा में नोटिस दिया था। जिसपर की संसद में काफी हंगामा हुआ। जिसकी वजह से राज्यसभा दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित हो गई है। हालांकि लोकसभा का कार्यवाही फिलहाल जारी है। जहां विपक्षी दल काफी हंगामा कर रहे हैं।#MamataVsCBI: सीबीआई मामले पर विपक्ष का हंगामा, संसद स्थगित

राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले तृणमूल सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा था, ‘हमने सभी विपक्षी पार्टियों के साथ बातचीत की है। हम सभी आगे बढ़ेंगे। हमें संविधान, देश और संघीय संरचना को बचाना है। आज सभी विपक्षी पार्टियां चुनाव आयोग के पास जाएंगी।’

पश्चिम बंगाल में सीबीआई-पुलिस गतिरोध के मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही सोमवार को आरंभ होने के करीब 15 मिनटों बाद दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित हो गई है।

नेशनल कांफ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला ने पश्चिम बंगाल मामले पर कहा, ‘उनका (ममता बनर्जी) के आरोप सही हैं। यह देश खतरे में है क्योंकि यह तानाशाह बन रहा है। वह (केंद्र सरकार) देश के स्वामी नहीं बल्कि लोग हैं।’

कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद ने कहा, ‘जिस दिन से भाजपा केंद्र में सत्ता पर आई है उन्होंने देश के लिए काम करने पर कम लेकिन विपक्षी पार्टियों को खत्म करने की दिशा में ज्यादा काम किया। यह पिछले पांच सालों से उनका केंद्र रहा है। भाजपा से ज्यादा भ्रष्ट कोई और पार्टी नहीं है।’

Back to top button