इस होली पर इन 7 बेहतरीन तरीकों से बनाएं हेल्दी गुजिया

होली का त्योहार नजदीक है और यह एक ऐसा पर्व है जिसमें गुजिया के साथ ढेर सारे नमकीन पकवान बनाएं जाते हैं. इस साल होली 2 मार्च 2018 को मनाई जाएगी, दूसरी तरफ 1 मार्च 2018 को होलिका दहन किया जाएगा. होली के मौके पर मिठाई, खासतौर पर गुजिया हर घर में बनाई जाती है. मैदे और खोया ड्राई फ्रूट्स भरकर तैयार की गई गुजिया होली का मजा दोगुना कर देती है. एक समय के बाद ज्यादा गुजिया खाने से पेट में भारीपन महसूस होने लगता है. लेकिन इस होली आप अपनी गुजिया को हेल्दी ट्विस्ट दे सकते हैं. हमने ऐसे ही कुछ बेहतरीन तरीके ढूंढ निकाले है जिनसे आप इस बार होली पर स्वादिष्ट और हेल्दी गुजिया बना सकते हैं.

बेक्ड गुजिया
गुजिया सबसे ज्यादा स्वादिष्ट तब लगती है जब वह तली हुई होती है. हालांकि अगर आप इसे हेल्दी बनाना चाहते हैं तो इसे तलने की जगह बेक कर सकते हैं. आप गुजिया में मनचाही फीलिंग भरकर और बिना तेल का इस्तेमाल किए इसे बेक कर सकते हैं. ऐसा करके आप काफी हद तक कैलोरी को बचा सकते हैं. स्वाद की चिंता न करें यह खाने में फ्राई गुजिया से बेहतर भी लग सकती है.
सूजी गुजिया
मैदे का ज्यादा इस्तेमाल अस्वथ हो सकता है, इसी वजह से गुजिया की बाहरी परत बनाने के लिए आप ज्यादा सूजी को उपयोग में ला सकते हैं और मनचाही फीलिंग भरकर गुजिया बना सकते हैं.
बेक्ड ओट्स गुजिया
अगर आप ज्यादा मीठी गुजिया खाकर बोर हो जाएं तो उसकी जगह आप नमकीन बेक्ड ओट्स गुजिया भी बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए सिर्फ आटा, ड्राई फ्रूट्स और ओट्स की जरूरत पड़ेगी, यह गुजिया आपकी होली को और भी स्पेशल बना देगी.
महिलाओ के इन अंगो से उनकी ओर ज्यादा आकर्षित होते है मर्द
खजूर और अंजीर गुजिया
खजूर और अंजीर बहुत हेल्दी सामग्री हैं इनका इस्तेमाल आप खोए की जगह कर सकते हैं. यह गुजिया उन लोगों के लिए भी अच्छा आॅप्शन है जिन्हें मधुमेह की बीमारी की शिकायत है. गुजिया को और ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए आप इन्हें फ्राई करने की जगह बेक करें.
ड्राई फ्रूट्स गुजिया
इसकी फीलिंग बनाने के लिए बादाम, पिस्ता, किशमिश, खजूर और काजू का इस्तेमाल किया जाता है जोकि स्वाद में लाजवाब लगती है. राजस्थान में इसे घुघ्रस के नाम से भी जाना जाता है. होली के मौके पर ड्राई फ्रूट्स गुजिया काफी लोकप्रिय मिठाई है.
मिक्स फ्रूट गुजिया
आप विश्वास करें या न करें लेकिन आप वास्तव में फलों का इस्तेमाल गुजिया की फीलिंग बनाने कर सकते हैं. आप बादाम, काजू, किशमिश और नारियल के साथ सेब, नाशपाती और आलूबुखारे का इस्तेमाल कर सकते हैं. तैयार की गई गुजिया को बेक करके अपने दोस्तों और परिवार के साथ इन टेस्टी गुजिया का मजा लें सकते हैं.
गाजर की गुजिया
गाजर लगभग हर मौसम में मिल जाती है, आप ड्राई फ्रूट्स और नारियल के साथ गाजर को मिलाकर स्वादिष्ट गुजिया बना सकते हैं.





