घर पर बनाएं टेस्टी गुलाब जामुन

कुछ मीठा बनाने का सोच रहे हैं तो इस बार ट्राय करें गुलाब जामुन। सीजन है त्योहारों का। तो क्यों ना घर पर बनी मिठाई ही खायी जाये। तो आइये जानते हैं गुलाब जामुन बनाने की रेसिपी।

सामग्री-

250 ग्राम खोया मसला हुआ,

75 ग्राम छेना,

50 ग्रमा मैदा,

10 ग्राम इलायची,

5 ग्राम चीनी,

1 लीटर देसी घी,

1 लीटर शुगर सिरप।

बनाने की विधि-

खोया, छेना और मैदा को एक साथ अच्छी तरह मिलाकर नर्म आटा गूंध लें। मिश्रण से थोडा आटा निकालकर उसमें पिस्ता, इलायची पाउडर, चीनी और केसर मिलाएं। अलग रख लें। फिर इससे 1-1 इंच के बराबर छोटी-छोटी गोलियां बनाएं। अब मैदा मिश्रण से मध्यम आकार की गोलियां बीच में भरकर गोल करें। एक कडाही में घी डालकर गर्म करें और धीमी आंच पर गोलियां को सुनहरा भूरा कर लें। गर्म चाशनी में डाल दें। पिस्ते से सजाकर सर्व करें।

Back to top button