ऐसे बनायें इन्‍स्‍टैंट नाश्‍ता सूजी और काले चने का कटलेट

आपने कई तरह के कटलेट बनाये होंगे पर आज हम आपको बताते हैं फटाफट बनने वाले काले चने और सूजी के कटलेट।

कितने लोगों के लिए : 4

सामग्री :

Make such instant breakfast, semolina and black gram cutlet

काले चने- 1 बड़ी कटोरी उबाले हुए

सूजी- 4 टेबल स्‍पून

हरी मिर्च- 2 महीन कटी

दही- 2 टेबल स्‍पून

हरे धनिये की चटनी- 1 टेबल स्‍पून

भुना जीरा- 1टी स्‍पून

नमक- स्‍वादानुसार

अदरक- 1 इंच का टुकड़ा घिसा हुआ

हरा धनिया- 1 टेबल स्‍पून महीन कटा हुआ

तेल- अंदाज से तलने के लिए

विधि :

सबसे पहले काले चने, हरी मिर्च, हरे धनिए की चटनी, अदरक, नमक, और दही को मिक्‍सी में डाल कर बारीक पीस लें।

सारी सामग्री कार मिक्‍सी से निकाल कर एक बोल में रखें। महीन करने के लिए आप अंदाज से थोड़ा पानी मिला सकते हैं।

इसके बाद एक दूसरे बोल में सूजी, अदरक और भुना जीरा मिला लें।

इसमें चने का मिश्रण भी डाल दें और अच्‍छी तरह मिला कर से ऐसा मिक्‍स बना लें जिसे आप कटलेट का आकार दे सकें। मिश्रण को 15 से 20 मिनट के लिए ढक कर रख दें। ऐसा करने से सूजी अच्‍छी तरह से फूल जायेगी।

अब इस मिश्रण में हरा धनिया भी मिला दें।

गैस पर कढाई चढ़ा कर उसमें तेल डाल कर गरम करें। अच्‍छी तरह गर्म होने पर उसमें बेलनाकार के मध्‍यम साइज के कटलेट डालें और सुनहरा होने तक तल लें। आपके कटलेट तैयार हैं। गरमा गर्म सर्व करें और सॉस या इमली की चटनी के साथ खायें और खिलायें।

Back to top button