ऐसे बनाकर पीजिए बनाना शेक, और हमेशा रहेंगे हेल्दी

बच्चों को प्‍लेन दूध पसंद नहीं है तो दूध को बनाएं उनकी पसंद के अनुसार. दूध में मिलाएं बनाना और झटपट बना लें बनाना शेक.

ऐसे बनाकर पीजिए बनाना शेक, और हमेशा रहेंगे हेल्दीएक नज़र
रेसिपी क्विज़ीन : इंडियनकितने लोगों के लिए : 1 – 2समय : 5 से 15 मिनटकैलोरी : 160-180मील टाइप : वेज, ब्रेकफास्‍ट
आवश्यक सामग्री
डेढ़ केला
एक कप ठंडा दूध
बर्फ के दो टुकड़े
अखरोट के कुछ टुकड़े
सजावट के लिए
अखरोट के 9-10 टुकड़े
विधि
– सबसे पहले केले का छिलका उतारकर उसको छोटे टुकड़ों में काट लें.
– कटे हुए केले के टुकड़े, दूध और चीनी को मिक्सी में डालकर अच्छी तरह से फेंटे.
– अब इसमें अखरोट डालकर एक बार और अच्छे से पीस लें.
– तैयार है बनाना शेक. इसे एक गिलास में डालकर बर्फ के दो टुकड़े डालें.
– ऊपर से अखरोट डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें.
नोट:
– सर्दी में बनाना शेक बनाते समय आइस क्यूब का इस्‍तेमाल न करें या फिर कम करें.

Back to top button