ऐसे बनाएं कुरकुरे पुए ज‍िनसे बच्‍चों ही नहीं बड़ों का मन भी ललचाए

कुरकुरे पुए खाने का मजा ही कुछ और है। कुरकुरे पुए के नाम पर बच्‍चों से लेकर बड़ों तक सबका जी ललचा जाता है। इसे बनाना बहुत आसान है। ऐसे बनाएं…ऐसे बनाएं कुरकुरे पुए ज‍िनसे बच्‍चों ही नहीं बड़ों

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

आटा : 1 कप

सूजी : 1/2 कप

दूध : 50 ग्राम

चीनी : 50 ग्राम

गुड़ : 50 ग्राम

रिफाइंड : 350 ग्राम

बादाम : 5 बारीक कटा

काजू : 10 बारीक कटा

किशमिश : 10 पीस

छोटी इलायची पाउडर : 1/2 चम्मच

नारियल का बुरादा : 25 ग्राम

विधि :

सबसे पहले एक बर्तन में चीनी और गुड़ को पानी में घोल लें। फ‍िर आटे और रवे को आपस में म‍िला लें और उसमें थोड़ा सा र‍िफाइंड डालें। इसके बाद इसमें कटी हुई सारी मेवा और इलायची पाउडर व नार‍ियल का बुरादा डालें। इन सबको आपस में दोनों हाथों से अच्‍छे से म‍िला लें। फ‍िर इसमें वह चीनी वाला या गुड़ वाला घोल डाल कर आटे को गूंथ लें। इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर छोटे-छोटे पुए बेल लें। वहीं दूसरी तरफ एक कढाही में र‍िफाइंड गरम करें।

फ‍िर इसमें एक आटे की छोटी सी गोली बनाकर देख लें। अगर वह गोली फूल जाती है तो इसका मतलब है क‍ि कढाही पुए तलने के लि‍ए पूरी तरह से तैयार है। इसके बाद उन बेले हुए पुओं को तेल वाली कढाही में डाल दें। फ‍िर धीरे-धीरे सुनहरा होने तक पकने दें। जब पुए हल्‍के लाल होने लगें तो उन्‍हें कढाही से बाहर न‍िकाल लें। इसके बाद ठंडा होने के बाद आराम से लें इन कुरकुरे पुओं का मजा लें।

Back to top button