घर पर बनाएं ये टेस्टी मिठाई, जाने विधि

कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
- ½ कप घी
- ½ छोटा चम्मच हरी इलायची पाउडर
- 8-10 पिस्ता
- 1 कप बेसन
विधि :
- एक नॉन-स्टिक गहरे पैन में घी गरम करें, इसे पिघलने दें। इसमें बेसन डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। रंग बदलने और मिश्रण से खुशबू आने तक भूनिए।
- इसी बीच एक नॉन-स्टिक गहरे पैन में चीनी और ¼ कप पानी डालकर आंच पर रखें और चीनी को पिघलने दें। मिश्रण की कंसिस्टेंसी का ध्यान रखें और अधिक पतला या गाढ़ा न होने दें।
- दोनों पैन को आंच से उतार लें। चाशनी में हरी इलायची पाउडर डाल दीजिये।
- बेसन के मिश्रण में चाशनी डालें और अच्छी तरह मिक्स होने तक मिलाएँ। इसे वापस आंच पर रखें। धीमी आंच पर एक मिनट तक लगातार मिलाते रहें।
- तैयार मिश्रण को चिकनी बर्फी ट्रे में डालें और समान रूप से फैलाएं। ऊपर से पिस्ते की कतरन छिड़कें और धीरे से दबाएं।
- पांच मिनट के लिए ठंडा होने के लिए रख दें। मनचाहे आकार में काटें और थोड़ी देर के लिए ठंडा होने दें।





