बड़ा फेरबदल : गोरखपुर में 11 दरोगा व तीन सिपाहीयों का हुआ तबादला
एसएसपी शलभ माथुर ने 11 दरोगा और तीन सिपाहियों का कार्यक्षेत्र बदला है। पादरी बाजार चौकी प्रभारी रहे गंगाराम यादव को पुलिस लाइंस, वीरेंद्र बहादुर सिंह को सहजनवां से चौकी प्रभारी बेतियाहाता, अरुण कुमार सिंह को बेतियाहाता चौकी प्रभारी से पादरीबाजार, रामशरण पाल को पिपराइच से पुलिस लाइंस, धनेश सिंह को पेशी पुलिस अधीक्षक से पुलिस लाइंस.
राम नारायण दुबे को चौकी प्रभारी मछली गांव से पुलिस लाइंस, विशाल कुमार को सहजनवां से पुलिस लाइंस, अनिल कुमार तिवारी को पीपीगंज से पुलिस लाइंस, प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव को बेलघाट से कोतवाली थाना, उदय शंकर को चौकी प्रभारी मुंडेरा बाजार से पुलिस लाइंस, भगवान सिंह को चौरीचौरा से पुलिस लाइंस, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र मिश्रा को पादरीबाजार चौकी से पुलिस लाइंस, सिपाही धर्मेंद्र सिंह को पिपराइच थाने से पुलिस लाइंस, बृज मोहन सिंह को पिपराइच से पुलिस लाइंस भेजा गया है।





