राम मंदिर निर्माण के लिए अनशन पर बैठे महंत परमहंस की बिगड़ी तबियत, पुलिस ने PGI में कराया भर्ती

राम मंदिर निर्माण के लिए सात दिन से आमरण अनशन पर बैठे महंत परमहंस दास को रविवार देर रात पुलिस ने अनशन स्थल से हिरासत में ले लिया। एसपी सिटी अनिल सिसौदिया ने बताया कि महंत की हालत लगातार खराब हो रही है। उनकी पल्स रेट काफी नीचे चली गई है। लिहाजा उन्हें आपात चिकित्सा के लिए एसजीपीजीआई लखनऊ ले जाया गया है। महंत को उठाने की जानकारी मिलते ही संतों में आक्रोश फैल गया। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व नेता प्रवीण तोगड़िया भी अयोध्या पहुंच गए।राम मंदिर निर्माण के लिए अनशन पर बैठे महंत परमहंस की बिगड़ी तबियत, पुलिस ने PGI में कराया भर्ती

महंत परमहंस को मनाने के लिए जिले के प्रभारी मंत्री एवं औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना रविवार रात 8.45 बजे पहुंचे थे। उन्होंने 20 मिनट तक महंत परमहंस दास से बात की। पर, इस वार्ता के बाद भी महंत परमहंस ने अनशन नहीं तोड़ा।

वार्ता के बाद महंत परमहंस ने बताया कि महाना ने सोमवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वीडियो कॉल के जरिए बात कराने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद यदि सहमति बनती है तभी अनशन टूटेगा। इसके बाद महंत अनशन स्थल पर लेटे थे। तभी रात करीब 11:15 बजे एक एंबुलेंस समेत पुलिस की पांच गाड़ियां पहुंचीं और महंत को अनशन स्थल से उठा लिया।

Back to top button