पुलिसकर्मियों को गाली देते मधेपुरा डीएम का वीडियो वायरल

मधेपुरा.बिहार के मधेपुरा जिले के डीएम मो. सोहैल का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में डीएम पुलिसकर्मियों को गालियां दे रहे हैं। हालांकि वीडियो को डीएम ने छेड़छाड़ किया हुआ बताया है। मधेपुरा के मुरलीगंज नहर में पशुओं के डेडबॉडी मिलने के बाद तनाव हो गया था। उसी दौरान डीएम वहां पर पहुंचे हुए थे।पुलिसकर्मियों को गाली देते मधेपुरा डीएम का वीडियो वायरल

 पांच सितंबर का है वीडियो…

– बताया जा रहा है कि वीडियो पांच सितंबर का है। जिसे मुरलीगंज में हुई घटना के दौरान किसी ने चोरी-छिपे रिकॉर्ड कर लिया था।
– जब प्रशासन की नजर में मुरलीगंज में स्थिति अनियंत्रित दिख रही थी। उसी समय जयरामपुर के पास कई पुलिसकर्मियों के बीच डीएम बहुत गुस्से में दिख रहे हैं।
– किसी लोकल पुलिस पदाधिकारी से वे वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि कहां है जी तुम्हारा रेपिड एक्शन फोर्स।
– इसके बाद उक्त पुलिस पदाधिकारी हाथ से इशारा कर कहता है, सर यहीं पर है। 
– इस पर डीएम वीडियो में गालियां देते नजर रहे हैं। यह वीडियो शनिवार से ही विभिन्न सोशल साइट्स पर वायरल हो रहा है।

इसे भी देखें:- अभी-अभी: आधार कार्ड को लेकर आई सबसे बड़ी खबर, अगर आधार से नही…!

वीडियो से किया गया छेड़छाड़

– मधेपुरा डीएम मो.सोहैल ने कहा कि वीडियो में छेड़छाड़ किया हुआ है। एसपी से आग्रह किया गया है। जांच कर कार्रवाई होगी।
– मधेपुरा एसपी विकास कुमार ने कहा कि वीडियो को ठीक से नहीं देखा है। फिलहाल इस मामले में टिप्पणी नहीं कर सकते।
Back to top button