म​हिला ने कांग्रेस नेता पर किया 25 बार चाकू से वार, जबर्दस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कर रहा था कोशिश

नई दिल्ली। देश के में कहीं न कहीं वह घिनौना कृत्य प्रतिदिन हो रहा है जिसे देखने के बाद मानवता को सर्मशार होना पड़ता है। वहीं, मध्य प्रदेश के गुना में एक महिला ने अपने ऊपर हो रहे अत्याचार का बदला लेते हुए अशोकरनगर कांग्रेस नेता ब्रजभूषण शर्मा की हत्या कर दी है। महिला के अंदर इतना गुस्सा था कि उसने कांग्रेस नेता के शरीर में तकरीबन 25 बार चाकू मारा। बता दें​ कि कांग्रेस पार्टी ने पहले ही नेता को निकाल चुकी थी।

यह घटना कैंट थाना क्षेत्र के ऊपरी बाजार की है। ​महिला अशोकनगर जिले के अचलगढ़ की रहने वाली है और उसका पति भी इसी जिले में शिक्षक था। दरअसल, शर्मा एक रात 11 बजे महिला के घर में पहुंचा और उसके साथ जबर्दस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की।

शर्मा की इस हरकत से खुद का बचाव करते हुए महिला ने निष्कासित नेता पर 25 बार चक्कू से वार किया और उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं महिला ने रात दो बजे करीब पुलिस को फोन इस बात की जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद किया और महिला को गिरफ्तार कर लिया। 

महिला पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं महिला को कोर्ट के सामने भी पेश किया गया और बीते मंगलवार को कोर्ट ने महिला को जेल में भेज दिया। जिस समय ब्रजभूषण शर्मा महिला के घर पर पहुंचा, उस समय उसका पति वहां नहीं था और इस अपराध को करने के बाद महिला ने पुलिस और अपने पति दोनों को इस बात की जानकारी दे दी।

पुलिस ने बताया कि शर्मा ने महिला का वीडियो भी बनाया था, जिसे वायरल करने की धमकी देकर वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इससे परेशान होकर महिला ने शर्मा के शरीर पर चाकू से कई वार किए और शर्मा की पीठ पर कई निशान देखे गए। पुलिस ने बताया कि महिला और शर्मा दोनों अचलगढ़ के रहने वाले थे और दोनों के बीच पहले से अवैध संबंध थे जिसने बाद में हत्या का रूप लिया।

जब शर्मा महिला के घर में पहुंचा तो उसका पति वहां मौजूद नहीं था लेकिन दो बच्चे थे और दोनों सो रहे थे। जब शोर हुआ तो महिला की छह साल की बेटी जाग गई। इधर मृतक की पत्नी अपर्णा शर्मा ने महिला पर ही आरोप लगा दिए हैं। उसका कहना है कि महिला ने पहले मेरे पति को अपने चक्कर में फंसाया और जेवर लूटे। उसके बाद महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मेरे पति की हत्या कर दी।

Back to top button