मिस इंडिया पंजाब 2018: लुधियाना की अना कलेर बनीं विजेता

लुधियाना। बचपन से ही मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन की वीडियो देखकर मॉडलिंग के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने का ख्वाब देखा और उसी ख्वाब को हकीकत में बदलने की तैयारी शुरू कर दी। यह कहना है 12 अप्रैल को दिल्ली में एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया पंजाब-2018 बनीं लुधियाना की अना कलेर का।मिस इंडिया पंजाब 2018: लुधियाना की अना कलेर बनीं विजेता

अना लुधियाना के प्रख्यात प्लेवे स्कूल पंपकिन की संचालिका बल्ली कलेर की बेटी हैं। उन्होंने यह खिताब जीतकर केवल लुधियाना ही नहीं बल्कि देश का भी नाम रोशन किया है। अब वह मिस इंडिया वल्र्ड की तैयारी में जुट गई हैं और इसके लिए 23 जून को फिनाले में हिस्सा लेंगी।

प्यार से विश्व को भी बदला जा सकता है

अना का मानना है कि प्यार से विश्व को बदला जा सकता है और वह प्यार के जरिए ही सभी का दिल जीतना पसंद करती हैं। उनका कहना है कि मां बल्ली कलेर ने उन्हें जीने का रास्ता दिखाया है। वह हर उपलब्धि का श्रेय मां को ही देती हैं। कलेर का मानना है कि अपने लक्ष्यों की पूर्ति के लिए सदा प्रयासरत रहना चाहिए और अपनी जड़ों के साथ जुड़कर ही विश्व में मुकाम हासिल किया जा सकता है। अना ने बताया कि मेरा सपना मिस इंडिया वल्र्ड का खिताब जीतकर भारत खासकर पंजाब का नाम रोशन करना है।

मां बोलीं-रूढ़ीवादी सोच को किया दरकिनार

बेटियों को लेकर समाज में रूढ़ीवाद सोच आज भी समाप्त नहीं हो पाई है। लेकिन मैंने अपने बेटे और बेटी दोनों को पूर्ण आजादी से पाला है और उनके हर सपने को पूरा करने के लिए उन्हें आजादी दी है। मेरी बेटी ने मुङो अपना सपना बताया, तो मैंने रूढ़ीवादी सोच को दरकिनार कर उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

जब 12वीं कक्षा में अमेरिका भेजने की बात हुई, तो कई लोगों ने इसके लिए मना किया। पर मुङो अपने बच्चों के करियर की ज्यादा चिंता थी। इसकी बदौलत ही मेरी बेटी ने मुकाम पाकर मेरा नाम रोशन किया है। मैं हर तरह से इसकी मदद करूंगी। मेरी बेटी शूटिंग की भी राष्ट्रीय खिलाड़ी रही है। अना बिना बैसाखी के चले इसके लिए वह उसे हर तरह की स्वतंत्रता देंगी।

अना का प्रोफाइल

  • स्कूलिंग : सतपाल मित्तल स्कूल दुगरी
  • उच्च शिक्षा : यूनिवर्सिटी ऑफ सिंसिनिटी अमेरिका
  • प्रोफेशन : प्रोडक्ट डिजाइनर
  • शौक : म्यूजिक, शायरी, ट्रैवलिंग, आउटिंग
  • क्राउन : एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया पंजाब 2018
Back to top button