अखिलेश बोले-इंजन तो मेरी सरकार में चल गया था, डिब्बे तो आने ही थे!

लखनऊ। यूपी में आज से लखनऊ मेट्रो पटरी पर दौड़ने लगेगी। इससे पहले जहां एक ओर राज्य सरकार मेट्रो रेल के उद्घाटन की तैयारियों में व्यस्त थी, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को ट्विटर पर तीखे तंज किए। उन्होंने लिखा-“इंजन तो पहले ही चल दिया था, डिब्बे तो पीछे आने ही थे।”
अभी अभी: एक बार फिर उत्तर प्रदेश में मचा हडकंप, ऑक्सीजन की कमी से हुई 49 बच्चों की मौत
उनका इशारा इस बात की ओर था कि वह पहले ही मेट्रो रेल का ट्रायल लोकार्पण कर चुके हैं। इसमें उन्होंने न सिर्फ उस समय की तस्वीर भी अटैच की है जिसमें अपने पिता मुलायम सिंह यादव और पत्नी के साथ अखिलेश खुद हैं। इसके साथ ही मेट्रो की ड्राइवर लड़कियों और चाबी देने की फोटो भी है।
अखिलेश ने इस अवसर के लिए मेट्रो मैन श्रीधरन को बधाई भी दी-“लखनऊ मेट्रो जिंदगी आसान बनायेगी, लोगों को श्रीधरनजी और उस टीम की याद दिलायेगी जिसने हमारे इस सपने को सच कर दिखाया। सबको धन्यवाद और बधाई!”
गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने एक दिन पहले भी ट्वीट किया था कि समाजवादियों द्वारा बनाई गई बेहतरीन मेट्रो में बैठने से पहले, लखनऊ की सड़कों पर घूम रहे पांच हजार लावारिस जानवरों के पालन पोषण का इंतजाम करे सरकार। मेट्रो रेल अखिलेश यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट था, जिसका पहला चरण भाजपा सरकार में पूरा हुआ।
योगी ने राम नाईक को निमंत्रण दिया, केशव ने अखिलेश को
मेट्रो रेल के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद राजभवन जाकर राज्यपाल राम नाईक को निमंत्रित किया। राज्यपाल इस अवसर पर मौजूद भी रहेंगे। दूसरी ओर मेट्रो रेल परियोजना के एमडी केशव कुमार खुद अखिलेश यादव के आवास पर जाकर उनसे मिले और निमंत्रण दिया।





