LS Election Phase 6 Polling Sultanpur Live : सुबह 9:00 बजे तक 9.37 फीसद मतदान हुआ, जबकि सुबह 11 बजे तक 25.41 % मतदान

लोकसभा चुनाव 2019 यानी 17वीं लोकसभा के लिए छठवें चरण में 14 संसदीय क्षेत्रों में आज मतदान शुरु हुआ। रविवार को सुबह सात बजते ही लोकतंत्र के इस महापर्व में वोटों की आहूति डालने का क्रम शुरू हो गया। भाग्य विधाता मतदाता शाम छह बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। हर मतदान केंद्र पर मॉक पोलिंग से चुनाव कार्य में लगे कर्मचारियों ने पहले ईवीएम को चेक किया। वहीं, मतदान के दौरान कुछ जगहों पर ईवीएम मशीन खराब होने के चलते मतदाताओं को परेशानी हुई। उधर, जिले के जयसिंहपुर क्षेत्र के विधायक सीताराम वर्मा (भाजपा) ने मूल गांव पतरखास अखण्डनगर थाना क्षेत्र में बूथ संख्या 398 पर मतदान किया। सुल्तानपुर लोकसभा सीट पर सुबह 9:00 बजे तक 9.37 फीसद मतदान हुआ, जबकि सुबह 11 बजे तक 25.41 % मतदान किया गया। 

इन जगहों पर ईवीएम मशीन खराब
धनपतगंज बूथ संख्या 57, करौंदी कला बूथ संख्या 181, इसौली बूथ संख्या 377 ,बल्दीराय बूथ संख्या 58, धनपतगंज बूथ संख्या 28, 29, कुड़वार बूथ संख्या 161, कूरेभार बूथ संख्या 95, 96, करौंदी कला बूथ संख्या 218 ,जयसिंहपुर बूथ संख्या 71, बल्दीराय बूथ संख्या 14 पर ईवीएम मशीन खराब निकली।

 

एक घंटा देरी से शुरू हुआ मतदान 
सदर विधानसभा में दर्जनों बूथों पर मशीन की खराबी की वजह से सुबह 8:15 बजे तक मतदान प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। प्रशासनिक अमला खामी को दूर करने में फिलहाल असफल रहा है। कांधापुर बूथ संख्या120 की मशीन में खराबी की वजह से नहीं शुरू हो सका। पीठासीन अधिकारी राम गोविन्द ने बताया कि बैलेट यूनिट की लाइट नहीं जल रही। आब्जर्बर को सूचना दी गई है।

 

कोई व्हील चेयर से तो कहीं 100 वर्षीय बुजुर्ग ने किया मतदान
अपना बहुमूल्य मतदान करने जहां एक बुजुर्ग व्हील चेयर से पहुंचा। वहीं, विकासखण्ड कूरेभार के ग्राम पंचायत मदनपुर बूथ संख्या 41 पर मदनपुर निवासी 100 वर्षीय जसकरन पाण्डेय ने मत किया।

एसपी व डीएन ने कहा निर्भय होकर करें मतदान

दैनिक जागरण की इस मुहिम की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स और जिला निर्वाचन अधिकार दिव्य प्रकाश गिरि ने भी लोगों से निर्भय होकर लोकतंत्र के महापर्व में अवश्य मतदान को प्रेरित किया है। 

  • सुलतानपुर पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स के मुताकिब, लोकतंत्र को सशक्त बनाने हेतु सभी मतदाता राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी अवश्य करें। विशेष तौर पर पहली बार वोटर बने युवाओं व महिलाओं से अपील है कि वह अपने मताधिकार का इस्तेमाल जरूर करें। पुलिस उन्हें भयमुक्त व निडर होकर मतदान करने का माहौल देने के प्रतिबद्ध है।
  • सुलतानपुर जिला निर्वाचन अधिकारी दिव्य प्रकाश गिरि ने बताया कि यह लोकतंत्र का महापर्व है। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी मतदाता जो मताधिकार के पात्र हो चुके हैं, उन्हें अपने साथ पूरे परिवारजन का भी वोट कराने बूथ पर जाना चाहिए। सुलतानपुर को वोङ्क्षटग फीसद में इस बार नंबर वन बनाना है।

मतदान से पहले माहौल खराब 
वहीं, लोकसभा चुनाव 2019 में छठें चरण के मतदान से पहले सुल्तानपुर में माहौल खराब हो गया है। देर रात यहां पर केंद्रीय मंत्री तथा भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी के समर्थकों के साथ मारपीट की गई। आधी रात के बाद यहां पर गठबंधन के प्रत्याशी चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू सिंह के समर्थकों ने मेनका गांधी के प्रचार में लगे आधा दर्जन लोगों को बुरी तरह से मारा-पीटा। गठबंधन प्रत्याशी चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू सिंह के लोगों पर टीम के कई लोगों के साथ मारने पीटने व उनकी गाडिय़ां तोडऩे का आरोप है। मेनका गांधी की टीम में लगे दो लोगों को किडनैप करने के बाद देर रात छोड़ा गया। दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोट आई है, लेकिन मेनका की टीम के लोग संख्या में कम थे, इसलिए उन्हें भी चोट आई। इस घटना पर मेनका गांधी ने एसपी से देर रात में बात की। सुलतानपुर के पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि रात में घटना की सूचना मिली है। भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी की टीम के लोगों को चोट आई है। जिला पंचायत सदस्य व मेनका समर्थक शिवकुमार सिंह के साथ प्रचार में लगे लोगों को दबंग छवि के चंद्रभद्र सिंह के लोगों ने काफी मारा-पीटा है। इस दौरान कई गाडिय़ों में भी नुकसान हुआ है।

मतदान संबंधी जरूरी सूचना

  • अगर आपको पर्ची मिल गई है तो अच्छा, नहीं मिली है तो बूथ पर जाएं वहां मिल जाएगी।
  • अगर आपके पास वोटर आइडी है, लेकिन पर्ची नहीं मिली तो भी बूथ पर जाएं वहां से पर्ची लें
  • अगर आपके पास वोटर आइडी और पर्ची दोनों नहीं है तो कोई भी पहचान पत्र लेकर जाएं और बूथ पर पर्ची लेकर

मतदान करें

  • वोटर आइडी नहीं होने पर भी आप मतदान कर सकते हैं, बशर्ते वोटर लिस्ट में आपका नाम होना जरूरी है।
  • वोटर आइडी नहीं होने पर पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, सर्विस पहचान पत्र, बैंक, डाकघर पासबुक, पैनकार्ड, स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉबकार्ड, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, पेंशन दस्तावेज, सरकारी पहचान पत्र व आधार कार्ड दिखाकर आप मतदान कर सकते हैं। 

पहचान पत्र नहीं तो ये हैं विकल्प

पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, सर्विस पहचान पत्र, बैंक, डाकघर पासबुक, पैनकार्ड, स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉबकार्ड, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, पेंशन दस्तावेज, सरकारी पहचान पत्र व आधार कार्ड।

लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी 

भाजपा – मेनका गांधी

  • उम्र-62 वर्ष
  • शिक्षा-12वीं पास
  • सांसद-7 बार

कांग्रेस – डॉ. संजय सिंह

  • उम्र-67 वर्ष
  • शिक्षा- पीएचडी
  • सांसद- दो बार लोकसभा दो बार राज्यसभा 

गठबंधन – चंद्रभद्र सिंह 

  • उम्र-43 वर्ष
  • शिक्षा-एमपीएड 
  • सांसद- नहीं

जानें कुल कितने मतदाता

  • कुल मतदाता-17,72,251
  • पुरुष मतदाता-09,26,205
  • महिला मतदाता-08,45,973
  • अन्य मतदाता-73
  • कुल मतदान केंद्र-1259
  • कुल मतदेय स्थल-2118
  • क्रिटिकल बूथ-299
  • वल्नरेबल विलेज-76
  • कुल प्रत्याशी-15
  • पिछला मतदान प्रतिशत- 56.6 फीसद
Back to top button